प्रियंका और शादी की रस्मों को बीच में छोड़कर निक खेलने लगे क्रिकेट, Video हुआ वायरल
Recommended Video

नई दिल्ली। इन दिनों पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, वो और उनके पति निक इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं ,वैसे तो पीसी की शादी को किसी भी बाहर के मीडिया तंत्र को कवर करने की इजाजत नहीं थी, प्रियंका ने खुद मेंहदी और संगीत की तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है लेकिन अब चूंकि दोनों की शादी हो चुकी है तो अब उनके मेहमान वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
प्रियंका को छोड़कर निक खेलने लग गए क्रिकेट
ऐसा ही एक वीडियो प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का वायरल हो रहा है, जिसमें निक बिंदास अंदाज में क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे हैं, इस वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि निक क्रिकेट के भी दीवाने हैं, जो कि शादी की रस्मों के बीच, बल्ला पकड़ने से भी बाज नहीं आए, निक के इस वीडियो को यूजर्स बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
संगीत सेरेमनी का वीडियो
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्रांगाम पर अपनी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उनके पति निक और उनके विदेशी मेहमान संगीत की धुनों पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं।
शाही अंदाज में हुई पीसी की शादी
प्रियंका और निक के विदेशी मेहमान देसी अंदाज में बहुत ज्यादा हसीन लग रहे हैं, आप वीडियो देखकर इस शादी की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं। निक की एंट्री इस संगीत समारोह में सबसे भारी दिखी तो वहीं प्रियंका ने भी अपनी मां के साथ जमकर ठुमके लगाए।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अगस्त में हुआ था रोका
गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।












Click it and Unblock the Notifications