जानिए कैसे बनें ‘बैड गर्ल’, पोस्टर हुआ वाइरल

नयी दिल्ली। आपने कई टीवी शो, अखबार, मैगजीन में अच्छी लड़की, अच्छी पत्नी करने टिप्स सीखें होंगे, लेकिन क्या आपने कभी बुरी लड़की बनने के लिए कोई शो या फिर कोई लेख पढ़ा है। शायद नहीं, लेकिन इन दिनों बुरी लड़की बनने के लिए एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रही है।

poster

'एक बुरी लड़की' नाम से ये पोस्टर खूब शेयर किए जा रहे है। इस पोस्टर में बताया गया है कि कौन होती है बुरी लड़की। पोस्टर के मुताबिक जो समाज के बनाए नियमों पर धूल-मिट्टी डालती चले वह है बुरी लड़की है।

इस पोस्टर में 12 तस्वीरों में कुछ कच्चे-पक्के से स्केचेस हैं जो लड़की के बुरे होने को व्यंग्यात्मक ढंग से बयान करते हैं। पोस्टर की पहली तस्वीर के मुताबिक जो लड़की ‘पाउट' करती है वह है बुरी लड़की। दूसरी तस्वीर के मुताबिक जो लड़की स्मोकिंग और ड्रिंक करती है वह है ‘बैड गर्ल'। तीसरी तस्वीर के मुताबिक जो बहुत ज्यादा खाती है वह है बुरी लड़की, चौथी तस्वीर के मुताबिक जो खुलकर पोर्न फिल्मों का आनंद लें वह है ‘बैड गर्ल'।

वहीं पांचवी तस्वीर के मुताबिक जो रोटियां गोल नहीं बना सकती वह भी है बुरी लड़की। छठी त्स्वीर के मुताबिक जो प्रकृति के दिए अपने शरीर को स्वीकार करने में न हिचकिचाए वह है बुरी लड़की। सातवीं तस्वीर के मुताबिक जो बहुत कम खाती है वह भी बुरी लड़कियों में शुमार है ज्यादा खाने वालियों की तरह। आठवीं तस्वीर के मुताबिक जो जब मन करे गोआ घूमने चली जाए वह है बुरी लड़की, नौवीं तस्वीर के मुताबिक जो खुले बालों में बाहर इधर-उधर इतराती मिले वह है ‘बैड गर्ल है।

जो लड़कों में रुचि लेती है वो भी बुरी लड़की है और ग्यारहवीं तस्वीर के मुताबिक जिसे खेल-खेल में पार्क में ही किसी से भी प्यार हो जाता है वो भी बुरी लड़की कहलाती है। आखिरी तस्वीर के मुताबिक जो लड़कों की तरह मोटर साइकल चलाती है वह भी है बुरी लड़की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+