राम मंदिर के लिए चंदा देने के बाद वायरल हुई फोटो पर कांग्रेस विधायक की सफाई, कहा- मुझे...

Congress MLA Eldhose Kunnappilly : अयोध्या में बनाने वाले भव्य राम मंदिर के लिए पूरे देश के कोने-कोने से लोग अपनी इच्छाशक्ति के मुताबिक समर्पण निधि में सहयोग दे रहे हैं। समर्पण निधि में राजनेता से लेकर गांव के लोग तक राम मंदिर के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर कल केरल राज्य के पेरुम्बावूर कांग्रेस विधायक एल्डोस कुन्नाप्पिली की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने RSS को राम मंदिर के निर्माण के लिए रुपए दान दिए। आज इस वायरल फोटो पर उन्होंने अपनी सफाई पेश की हैं।

MLA Eldhose Kunnappilly

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने वाले कांग्रेस विधायक एल्डहोज कुन्नापिली की तस्वीर वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे कुछ लोगों ने मंदिर के दान के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे आरएसएस के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि मुझे ये नहीं बताया गया कि राम मंदिर निर्माण के लिए उन्हें रुपए चाहिए। मैंने उन्हें 1,000 रुपए दिए थे।

Recommended Video

    Amit Shah said in West Bengal - चुनाव खत्म होते-होते ममता दीदी भी जयश्रीराम बोलेंगी | वनइंडिया हिंदी

    अपनी सफाई में कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हूं और मुझे बहुत दुख हुआ कि उन्होंने मुझे मूर्ख बनाया। अगर मैं किसी भी तरह से कुछ समुदायों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता हूं, तो इस आरएसएस के प्रचार पर अपना दुख व्यक्त करता हूं। आपको बता दें कि आरएसएस की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देशभर में चंदा इकट्ठा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसे समर्पण निधि में सहयोग बोला जाता है। अब तक 20 दिनों के भीतर ही समर्पण निधि की राशि 600 करोड़ के पार हो गई है। इस धनराशि को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तीन बैंक खातों में जमा हो कराई जा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+