VIRAL VIDEO: मौत का ऐसा मंजर पहले नहीं देखा होगा!

पहाड़ के किनारे खड़े दोनों युवक सुरक्षा के लिए लगाई रेलिंग को क्रॉस करके दूसरी तरफ चले गए थे। वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को काफी रोकने का प्रयास किया लेकिन शराब के नशे में धुत युवकों ने किसी की।

सिंधुदुर्ग। आंबोली में दो युवकों की खाई में गिरने से मौत हो गई, मीडिया में खबर चली थी कि सेल्फी के चक्कर में दोनों युवकों की मौत हो हुई थी लेकिन सोशल मीडिया में दोनों युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद सच सामने आया है कि सेल्फी के चक्कर में दोनों युवकों की मौत नहीं हुई थी, मौत की वजह शराब थी। दोनों युवक शराब के नशे में इतने धुत थे कि दोनों रेलिंग पार करके खाई की तरफ चले गए थे और बैलेंस बिगड़ने से दोनों युवक खाई में जा गिरे। ये वीडियो काफी दिल दहला देनेवाला है। इस वीडियो को कोई भी कमजोर दिलवाला न देखे।

VIRAL VIDEO: शराब पीने वाले युवा ये जरूर देखें और पूरा देखें

सिंधुदुर्ग के आंबोली में दो पर्यटकों की नशे में धुत होने की वजह से खाई में गिरकर मौत हो गई। ये घटना सिंधुदुर्ग जिले के आंबोली कावळेसाद में सोमवार की शाम 6 बजे के करीब घटी। इमरान गारदी और प्रताप राठौड़ दोनों की खाई में गिर कर मौत हो गई। शराब के नशे में दोनों युवकों को स्टंट करने की सूझी और पहाड़ के सबसे खतरनाक जगह पर जाकर ये दोनों खड़े हो गए। दोनों का ये स्टंट और शराब का नशा दोनों को काफी भारी पड़ा। दोनों को इसकी कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी।

पहाड़ के किनारे खड़े दोनों युवक सुरक्षा के लिए लगाई रेलिंग को क्रॉस करके दूसरी तरफ चले गए थे। वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को काफी रोकने का प्रयास किया लेकिन शराब के नशे में धुत युवकों ने किसी की एक न सुनी और स्टंट करने के लिए पहाड़ के किनारे खड़े हो गए। जिससे दोनों युवकों का पैर फिसल गया और दोनों साथ में खाई में गिर गए। दोनों युवकों में से एक युवक बीड का और दूसरा गढ़चिरौली के रहनेवाले थे। दोनों खेती का काम करते थे। खाई में से दोनों युवकों की लाश निकालने का काम जारी है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+