अब हवाई अड्डे बनेंगे 'नो वीआईपी जोन’

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)देश भर के हवाई अड्डों पर विशेष सुविधाओं के नाम पर यात्रियों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म किया जा रहा है। अब सबको एक ही लाइन में रहकर अपनी जांच करवानी होगी। हां, विकलांग लोगों को पहले की तरह राहत मिलती रहेगी।

VIP culture to be stopped in airports

अब एक कतार

एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, दिशा-निर्देशों के मुताबिक विशिष्ट लोगों के लिए कोई अतिरिक्त सुरक्षा जांच कतार नहीं बनाई जाएगी। सभी को एक ही कतार में खड़े रहना होगा। यह नियम नेताओं, बिजनस क्लास यात्रियों से लेकर कमर्शल इंपॉर्टेंट पर्सन कार्ड धारक पर भी लागू होगा। किंतु नए नियमों के बाद भी बुजुर्गों और स्पेशली चैलेंज्ड व्यक्तियों को रियायत दी जाएगी।

कौन से हवाई अड्डे

सबसे पहले दिल्ली,मुंबई,गोवा,कोलकता हवाई अड्डों में इन नियमों को लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। देश के किसी भी हवाईअड्डे पर किसी व्यक्ति विशेष को उसके ओहदे और लोकप्रियता के कारण विशेष आवभगत नहीं मिलेगी। यह आदेश ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यॉरिटी (बीकास) के नए दिशा-निर्देशों में उल्लेखित किया गया हैं।

जानकारी के अएनुसार, नए दिशा-निर्देशों पर फरवरी के अंतिम सप्ताह से दिल्ली हवाई अड्डे पर अमल शुरू हो चुका हैं। फिलहाल इन्हें बतौर पायलट प्रॉजेक्ट आजमाया जा रहा हैं। सफल रहने पर इसे देशभर के सभी हवाई अड्डों पर शुरू कर दिया जाएगा।

जानकारों ने बताया कि उक्त कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि इस तरह से महसूस किया जा रहा था कि हवाई अड्डों पर वीआईपी संस्कृति के कारण सामान्य यात्रियों को बहुत कष्ट होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+