कर्नाटक के बागलकोट में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, धारा 144 लागू

कर्नाटक के बागलकोट जिले के केरूर कस्बे में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला सांप्रदायिक हिंसा का है यहां तनाव की स्थिति तब बन गई जब दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए।

कर्नाटक,07 जुलाई: कर्नाटक के बागलकोट जिले के केरूर कस्बे में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला सांप्रदायिक हिंसा का है यहां तनाव की स्थिति तब बन गई जब दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते यह झड़प सांप्रदायिक झगड़े में बदल गई। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक इस हिंसा में चार लोग घायल हुए हैं। दुकानों में आग लगा दी गई । पास खड़ी गाड़ियों और सब्जी विक्रेताओं की रेड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया । हिंसा की खबर मिलते ही पुलिस अक्शन में आ गई और तुरंत मामले को हाथ में ले लिया।

ncp

सांप्रदायिक हिंसा के पीछे की असल वजह अभी तक साफ नहीं हुई है पर बताया जा रहा है कि झड़प की वजह दो समुदायों के बीच हुई बहस है। यह झड़प तब हुई जब कुछ लोग बस स्टैंड पर एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पाए गए, जिससे दूसरे समूह को गुस्सा आ गया।कथित तौर पर झड़प के दौरान हिंदू जागरण वेदिके के सदस्यों को चाकू मार दिया गया था। अरुण कट्टीमणि और हिंदू जागृति वेदिके जिला सचिव और उनके दो सहयोगियों को चाकू मार दिया गया था। दोनों तरफ से जमकर पथराव भी हुआ और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। घटना की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आगजनी और मारपीट में घायल हुए लोगों को स्थानिय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जैसे ही हिंसा की खबर पुलिस के पास पहुंची, पुलिस तुरंत हरकत में आई और स्थिति को काबू किया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कल रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक धारा 144 लागू कर दि गई है। दरअसल स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण एहतियात के तौर पर शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और साथ ही स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद रखने के आदेश दिये गए हैं।बता दें कि इस घटना के आरोप में 18 लोगों को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, ये 18 लोग दोनों ही समुदायों से हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+