नाराज हुए जेटली, कहा घुसपैठ हो बंद तभी होगी पाकिस्तान से बातचीत

अरुण जेटली ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग के मुद्दे पर उन्होंने सेना के अफसरों से बात की है। और भारतीय सेना उसका करारा जवाब दे रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह से बैठक के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि बातचीत और आक्रामकता एक साथ नहीं चल सकते।
जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार उस हर किसी से बातचीत करने को तैयार है, जो उससे बातचीत करना चाहता है, लेकिन बातचीत देश के संविधान और संप्रभुता के दायरे में ही होगी। जेटली ने कहा कि उनकी इस यात्रा का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा है कि मैं यहां सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने आया हूं।
जेटली ने नियंत्रण रेखा पर उरी सेक्टर में अग्रिम इलाकों का भी दौरा किया। आतंकवादी या घुसपैठिए सीमा पार से आते हैं। सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन होता है और उसका जवाब देने और देश की रक्षा करने के लिए हमारे जवान पूरी तरह लैस हैं।












Click it and Unblock the Notifications