पंचायत का फैसला: पूरे गांव के सामने पति से मुंडवाया पत्नी का सिर

पश्चिम बंगाल। मुर्शिदाबाद में एक औरत पर गैर-मर्द के साथ नाजायज रिश्ते का आरोप लगने के बाद पंचायत ने उसके ही पति को उसका सिर पर मुंडने का आदेश सुना दिया।

crime

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पंचायत के एक तुगलकी फरमान सुनाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव चांदपुर में एक किसान की बीवी पर दूसरे मर्द के साथ संबंधों के आरोप लगने के बाद इस मामले पर पंचायत ने अजीब फैसला सुनाया।

50 सदस्यों की इस पंचायत (सालिसा सभा) ने किसान की बावी मरियम (30) पर उसके 'खराब चरित्र' के लिए 6000 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। परिवार के इस जुर्माना ना दे पाने पर ये पंचायत मंगलवार को फिर बैठी और महिला को गंजा कर देने का हुक्म सुना दिया।

पड़ोसी गांव के युवक से हैं महिला के रिश्ते!

पंचायत ने फैसला दिया कि मरियम को उसका पति भरी सभा में गंजा करेगा। पंचायत के फैसले के बाद मरियम को उसके घर से घसीट कर बाहर लाया गया और उसके पति को उसका सिर मुंड़ने के लिए मजबूर किया गया।

मामले के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मरियम का पड़ोस के गांव में किसी दूसरे मर्द के साथ रिश्ते हैं। इसकी जानकारी उसके पति को भी है और मरियम ने अब अपने उस रिश्ते को खत्म कर लिया है।

गांव वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले मरियम घर से चली गई थी, जिसके बाद माना गया कि वो भाग गई है लेकिन फिर वो वापस आ गई और अपने पति के साथ रहने लगी।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

मरियम के पड़ोस में रहने वाले एक अन्य शख्स के मुताबिक, इस मामले पर मरियम के लौटने के बाद पंचायत ने 6000 रुपये का दंड परिवार पर लगाया था, जिसे परिवार दे नहीं पाया तो मंगलवार को उसको घर से खींचकर उसके सात बदतमीजी की गई।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज ली है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मुर्शिदाबाद के एसपी मुकेश कुमार ने बताय कि पुलिस एफआईआर में शामिल नामों से इतर अपनी ओर से भी मामले की जांच कर रही है।

मुकेश कुमार के मुताबिक, पंचायत ने इस मामले में पुलिस को बताने या एफआईआर करने पर पीड़ितों को समाज से निकाल देने की भी धमकी दी। मामले के बाद गांव में तनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+