हाड़ कंपा देने वाली ठंड में राहुल गांधी के साथ नंगे पैर चल रहा MP का विक्रम, कहानी भी है बहुत दिलचस्प

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के रहने वाले अधिवक्ता विक्रम प्रताप सिंह नंगे पैर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा के अंदर शामिल हुए।

Vikram Pratap Singh

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' इस समय हरियाणा के करनाल से गुजर रही है और बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हो रहे हैं। लेकिन, इस यात्रा में एक शख्स ऐसा है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। यह शख्स मध्य प्रदेश का रहने वाला है और इस वक्त हरियाणा में है। जी हां...यह शख्स इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में नंगे पैर भारत जोड़ो यात्रा में चल रहा है।

नंगे पैरे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले शख्स का नाम हैं विक्रम प्रताप सिंह। विक्रम प्रताप सिंह पेशे से अधिवक्ता है और मध्य प्रदेश के उमरिया जिले का रहने वाला है। ये ही बात विक्रम प्रताप सिंह को अन्य प्रतिभागियों से अलग बनाती है। विक्रम प्रताप सिंह पिछले 2.5 महीनों में 1200 किलोमीटर से अधिक चल चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विक्रम सिंह ने बताया, 'मैंने पिछले साल 28 अक्टूबर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद से जूते-चप्पल छोड़े हैं।'

विक्रम सिंह ने बताया कि मैं देश में इस यात्रा का संदेश फैलाना चाहता हूं और मैं शुरू से ही इस यात्रा में शामिल होना चाहता था। लेकिन, मैंने उनके संदेश को फैलाने का एक संकल्प लिया। उन्होंने आगे कहा, 'मैं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से इस यात्रा में शामिल हुआ और पिछले ढाई महीने में 1200 किलोमीटर से अधिक चल चुका हूं।" बता दें, विक्रम प्रताप सिंह के पैर में परेशानी है इसके बावजूद वो नंगे पैर चल रहे हैं।

लेकिन विक्रम इसका पूरा क्रेडिट राहुल गांधी को देते हुए कहते है कि 'जब मैं राहुल गांधी को यात्रा में देखता हूं तो यह मुझे प्रेरित करता है और मैं अपने दर्द भूल जाता हूं। बता दें कि विक्रम प्रताप सिंह श्रीनगर तक यात्रा को नंगे पैर पूरा करना चाहते हैं। ठंड में नंगे पांव चलने में होने वाली परेशानी के बारे में पूछे जाने पर सिंह मानते हैं कि महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों की तुलना में उनका दर्द कम है।

सिंह ने आगे कहा, 'मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि यह यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह बताना है कि लोगों को जातिवादी और धार्मिक कट्टरपंथी बनने के बजाय पहले राष्ट्रवादी होना चाहिए। यह राष्ट्रवादी भावना है जिसे हम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।" भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा चरण के दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार सुबह यहां से अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+