कानपुर ले जाते समय STF की गाड़ी पलटी, विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर

लखनऊ। कु्ख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस गाड़ी में विकास दुबे भी था, कहा जा रहा है कि इस दौरान विकास दुबे ने एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की, इस मुठभेड़ में एक गोली विकास के सिर पर लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त ही उसने दम तोड़ दिया, पुलिस ने उसकी मौत की अधिकारिक पुष्टि कर दी है।

कानपुर ले जाते समय STF की गाड़ी पलटी, विकास दुबे भी था सवार

हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ, घायलों को तुरंत नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच गए, पुलिस अभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोल रही है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई।

 STF की गाड़ी पलटी, विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर

मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ,STF की गाड़ी में 5 लोग सवार थे।

विकास दुबे को हिरासत में लेकर कानपुर पहुंची थी

मालूम हो कि आज सुबह ही उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स गैंगस्टर विकास दुबे को हिरासत में लेकर कानपुर पहुंची थी, एसटीएफ उसे कल रात उज्जैन से लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई थी, जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं किया था, ऐसे में ट्रांजिट रिमांड की जरूरत नहीं पड़ी है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर विकास दुबे को यूपी पुलिस को सौंपा गया था।

इस बारे में बात करते हुए प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा था कि विकास दुबे गैंग के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी होने तक पुलिस का अभियान जारी रहेगा। सभी दोषियों को कानून के हवाले कर कड़ी सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत विकास दुबे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+