Andhra Pradesh: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को नहीं मिली राहत, अदालत ने रिमांड 5 अक्टूबर तक बढ़ाई

9 सितंबर को किया गया था गिरफ्तार, कई धाराओं में मामले दर्ज
आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले के दौरे के दौरान शनिवार (9 सितंबर) को पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट स्कैम से जुड़े केस में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 120-बी (आपराधिक साजिश रचने) और पीएमएलए के तहत आरोप में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ गैरजमानती अपराधों के आरोपों के साथ दक्षिण भारत के दिग्गज राजनेता रहे चंद्रबाबू नायडू सुर्खियों में शामिल हो गए हैं।Chandrababu Naidu Remand: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को फिर से झटका लगा है। दरअसल, विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट ने कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में चंद्रबाबू नायडू की रिमांड 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। यानी 5 अक्टूबर तक फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। बता दें कि इससे पहले 22 सितंबर को भी इस मामले में सुनवाई हुई थी और इस दौरान उनकी रिमांड 24 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई थी।

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से कथित तौर पर धन का दुरुपयोग करने, जिससे राज्य के खजाने को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ, के आरोप में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद है।

chandrababu naidu

जानें किस घोटाले का है आरोप
दरअसल जब नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो सरकार ने राज्य में उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) के समूहों की स्थापना के लिए एक योजना चलाई थी, जो 3300 करोड़ की थी। आरोपों के मुताबिक उनके द्वारा इस योजना में 300 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। राज्य पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

9 सितंबर को किया गया था गिरफ्तार, कई धाराओं में मामले दर्ज
आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले के दौरे के दौरान शनिवार (9 सितंबर) को पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट स्कैम से जुड़े केस में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 120-बी (आपराधिक साजिश रचने) और पीएमएलए के तहत आरोप में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ गैरजमानती अपराधों के आरोपों के साथ दक्षिण भारत के दिग्गज राजनेता रहे चंद्रबाबू नायडू सुर्खियों में शामिल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+