Vijayadashami 2022: राहुल गांधी ने देशवासियों को दशहरे की बधाई दी, बोले- अहंकार का रावण जले
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर। Vijayadashami 2022: पूरा देश आज असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयदशमी के पर्व को मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे, अहंकार के रावण का अंत हो, सत्य और न्याय की विजय हो। समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Recommended Video


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दशहरे के पर्व की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को दशहरे की बधाई दी है। उपराष्ट्रपति ने कहा, सभी देशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह पर्व, धर्म और सत्य में हमारी आस्था को दृढ़ करता है। मेरी कामना है कि यह त्यौहार राष्ट्र में शांति, समृद्धि तथा सौहार्द लाए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देशवासियों को दशहरे के पर्व की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, बुराई पर अच्छाई की और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक 'विजय दशमी' महापर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। जल्द ही देश के लोग ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और अशिक्षा रूपी रावण का अंत कर देश को आगे बढ़ाएँगे और भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाएंगे।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दशहरे की बधाई देते हुए लिखा, विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।












Click it and Unblock the Notifications