दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने विजय रूपाणी, नितिन पटेल बने डिप्टी CM

अहमदाबाद। विजय रुपाणी ने मंगलावर को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की लगातर छठी बार सरकार बन गई है। विजय रुपाणी को गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने शपथ दिलाई। विजय रुपाणी के साथ उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत 20 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। गुजरात के गांधीनगर में हुए इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई गणमान्य हस्तियां मंच पर मौजूद थीं।

शपथ ग्रहण LIVE: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 20 विधायक लेंगे शपथ

ये बने मंत्री
विजय रुपाणी - मुख्यमंत्री
नितिन पटेल- उपमुख्यमंत्री
आरसी फालडू (जामनगर)- कैबिनेट मंत्री
भूपेंद्र सिंह चूड़ामासा - कैबिनेट मंत्री
कौशिक पटेल (उत्तर गुजरात)- कैबिनेट मंत्री
सौरभ पटेल (सौराष्ट्र)- कैबिनेट मंत्री
गणपत भाई वासवा (सूरत) - कैबिनेट मंत्री
जयेश राधडिया (राजकोट) - कैबिनेट मंत्री
दिलीप ठाकोर (उत्तर गुजरात) - कैबिनेट मंत्री
ईश्वरभाई परमार (सूरत) - कैबिनेट मंत्री
प्रदीप सिंह जडेजा (उत्तर गुजरात) - राज्य मंत्री
परबत भाई पटेल (उत्तर गुजरात) - राज्य मंत्री
पुरषोत्तम भाई सोलंकी (भावनगर) - राज्य मंत्री
वचुभाई खाबड़ (मध्य गुजरात) - राज्य मंत्री
जयद्रथ सिंह परमार (पंचमहाल) - राज्य मंत्री
ईश्वर सिंह पटेल (भरूच) - राज्य मंत्री
वासनभाई अहीर (कच्छ) - राज्य मंत्री
विभावरी दवे - राज्य मंत्री
रमनलाल पाटकर (वलसाड) - राज्यमंत्री
किशोर कनानी (सूरत) - राज्यमंत्री

मंच पर मौजूद थीं ये हस्तियां
विजय रुपाणी के शपथग्रहण सामरोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिर्रकर, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 18 प्रदेशों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, रामदास अठ्ठावले, रामविलास पासवान, यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, समेत कई मंत्री भी मंच पर मौजूद थे।

शपथ ग्रहण LIVE: विजय रूपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

विरोधियों को भी दी मंच पर जगह
विजय रुपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा ने केशभा पटेल और शंकर सिंह वघेला जैसे अपने विरोधियों को भी मंच पर जगह दिया। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने केशुभाई पटेल और शंकर सिंह वघेला से मुलाकात की। तीनों नेताओं ने मंच पर काफी देर तक एक दूसरे भी बात की। इस दौरान शंकर सिंह वघेला और पीएम मोदी साथ में हंसते हुए भी दिखाई दिए।

शपथ ग्रहण LIVE: विजय रूपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

कितनी सीटें मिलीं बीजेपी को

पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के हाल ही में संपन्न चुनाव में 99 सीटें जीती हैं। इस चुनाव में भाजपा को 2012 के चुनाव से 16 सीटें कम मिली हैं। कांग्रेस को उस समय 61 सीटें मिली थीं। इस बार कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई। रुपाणी और पटेल को 22 दिसंबर को भाजपा विधायक दल का नेता और उपनेता चुना गया।

समारोह की तैयारी में 1 मजदूर की मौत

विजय रूपाणी के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। खबर के मुताबिक हादसा गांधीनगर सचिवालय के हेलिपैड ग्राउंड पर पंडाल निर्माण के दौरान हुआ। पंडाल की तैयारी में लगे तीन मजदूर पंडाल की छत से गिर गए जिसमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी के दो मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+