गुजरात में दो उप मुख्यमंत्री, विजय रूपाणी को दोबारा सीएम के तौर पर मौका!

सूत्रों ने यह भी बताया कि गुजरात के नए मुख्यमंत्री का शपथ-ग्रहण 25 दिसंबर को हो सकता है

नई दिल्ली। गुजरात का अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर मंथन जारी है। इसी बीच खबर है कि बीजेपी यूपी वाला फार्मूला गुजरात में भी अपना सकती है। सूत्रों के मुताबिक विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री पद दोबारा बिठाया जा सकता है। साथ ही बीजेपी गुजरात में दो उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है, इनमें एक चेहरा आदिवासी भी हो सकता है। वहीं उप मुख्यमंत्री को लेकर पाटीदार चेहरे की भी चर्चा है। इन सब के बीच विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की बात लगभग तय हो चुकी है।

 आदिवासी नेता गणपत वसावा के नाम पर चर्चा

आदिवासी नेता गणपत वसावा के नाम पर चर्चा

दो उपमुख्यमंत्रियों में एक चेहरा गणपत वसावा का हो सकता है। गणपत वसावा आदिवासी नेता हैं और पार्टी के लिए लंबे समय से काम करते रहे हैं। खबर है इस मुद्दे पर अंतिम फैसला शुक्रवार को ही हो जाएगा।वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि 25 या 26 दिसंबर को इस बारे में घोषणा हो सकती है।

25 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह ?

25 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह ?

सूत्रों ने यह भी बताया कि गुजरात के नए मुख्यमंत्री का शपथ-ग्रहण 25 दिसंबर को हो सकता है, क्योंकि इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। साल 2012 के चुनावों के बाद नरेंद्र मोदी ने चौथी बार 25 दिसंबर को ही शपथ ग्रहण किया था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्य सचिव ने सरदार पटेल स्टेडियम का निरीक्षण भी किया है, लेकिन समारोह के लिए महात्मा मंदिर और साबरमती रिवरफ्रंट के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

यूपी में हैं दो उप मुख्यमंत्री

यूपी में हैं दो उप मुख्यमंत्री

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था साथ ही दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या के रूप में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे। बीजेपी ने ऐसा जातिगत समीकरण देखकर किया था। शायद उसी जातिगत फार्मूले के तहत गुजरात में दो उप मुख्यमंत्री बनाने पर विचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+