अलविदा विजय रूपाणी: राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, शाह समेत कई नेता रहे मौजूद
Vijay Rupani Funeral: अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की भयावहता हर किसी के दिल को झकझोर गई, लेकिन इस त्रासदी ने गुजरात को एक और गहरा जख्म दे दिया-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अब हमारे बीच नहीं रहे। आज 16 जून की रात विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ राजकोट के रामनाथ परा श्मशान घाट में किया गया।
विजय रूपाणी को सोमवार शाम 21 बंदूकों की सलामी दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जया गया था। इस मौके पर विजय रूपाणी के बेटे त्रषभ रूपाणी और उनकी पत्नी अंजलिबेन ने नम आंखें और भारी दिल के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस मौक पर मौजूद रहें। अमित शाह ने विजय रूपाणी के घर पहुंच कर भी श्रद्धांजलि दी थी।

पिता के अंतिम सफर पर क्या बोले ऋषभ रूपाणी?
ऋषभ रूपाणी ने कहा,
"यह सिर्फ हमारे परिवार के लिए ही नहीं बल्कि अन्य 270 परिवारों के लिए भी दुख की घड़ी है। मैं इस घटना के दौरान पुलिस, आरोग्य स्टाफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विसेज और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बचाव प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं, जो सराहनीय हैं। मैं पीएम मोदी, सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य नेताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने न सिर्फ हमारे परिवार बल्कि अन्य सभी परिवारों का समर्थन किया और उनके साथ खड़े रहे। मेरे पिता ने अपने 50-55 साल के राजनीतिक जीवन के दौरान कई लोगों के जीवन को छुआ। आज वे सभी लोग हमारे साथ खड़े हैं। पंजाब से भी कई पार्टी कार्यकर्ता अपनी संवेदना व्यक्त करने यहां आ रहे हैं..."
सन्नाटा था... आंखें नम थीं... और दिल भारी
सोमवार 16 जून सुबह उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया। एक चार्टर्ड विमान के जरिए उन्हें उनके शहर राजकोट लाया गया-जहां वो जीवनभर जनसेवा से जुड़े रहे। पुलिस सुरक्षा के बीच जब प्रकाश सोसाइटी स्थित उनके आवास पर शव पहुंचा, वहां मौन था, लेकिन भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक घंटे तक उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, फिर रामनाथ परा श्मशान घाट की ओर उनके अंतिम सफर की शुरुआत हुई।
DNA जांच से शवों की हो रही है शिनाख्त
वहीं एयर इंडिया हादसे को 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन वक्त की रफ्तार थम सी गई है। इन चार दिनों में 250 शवों के DNA सैंपल लिए गए हैं। अब तक 119 लोगों की पहचान हो चुकी है, और 74 शव उनके अपनों को सौंपे जा चुके हैं।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications