एमजे अकबर को माल्या का जवाब, 2016 की तुलना में मेरी संपत्ति की कीमत कहीं ज्यादा
नई दिल्ली। बैंक को करोड़ो रुपए का चूना लगाकर फरार उद्योगपति विजय माल्या ने एक बार फिर से कहा है कि वह बैंक का लोन चुकाना चाहता है। माल्या ने कहा कि एमजे अकबर के जवाब के बाद कहा कि मेरी संपत्ति की कीमत 2016 से आज की तुलना में काफी ज्यादा है। दरअसल इससे पहले माल्या ने विजय माल्या ने ट्वीट करके एक पत्र प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा किया था, जिसमे उसने कहा था कि वह लोन चुकाना चाहता था और वह चुका सकता था। विजय माल्या ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि वह बैंकों का बकाया देने की लगातार कोशिश में हैं लेकिन उसे बैंकों से फ्रॉड करने वाले पोस्टर बॉय की तरह पेश किया जा रहा है।

माल्या के ट्वीट का जवाब देते हुए एमजे अकबर ने कहा कि अगर विजय माल्या उन बैंकों का भुगतान करना चाहते थे तो वह कई साल पहले ही चुका सकते थे। जिसके जवाब में माल्या ने कहा कि एमजे अकबर कहते हैं कि मेरे पास कई साल थे लोन चुकाने के लिए, मैने लोन चुकाने की प्रक्रिया 2016 में शुरू की थी, यहां सबसे अहम बात यह है कि 2016 से 2018 की तुलना में मेरी संपत्ति की कीमत कहीं ज्यादा है। लेकिन सीबीआई, ईडी ने मेरे खिलाफ अपराध जो मामला दर्ज किया है उसमे कहा गया है कि मेरा कर्ज चुकाने का कोई मन नहीं है। मैं 2016 से लगातार कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहा हूं। अब मैंने सबकुछ कर्नाटक कोर्ट के सामने रख दिया है, ऐसे में मेरे इरादे में शक कैसे किया जा सकता है।
माल्या ने अपने सार्वजनिक किए खत में कहा था है कि उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को 15 अप्रैल 2016 को पत्र लिखा था लेकिन उनको इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। अब मैं चीजों को साफ करने के लिए इन पत्रों को सार्वजनिक कर रहा हूं। विजय माल्या ने लिखा कि बैंको का दावा ब्याज की रकम को लेकर है, लोन की रिकवरी सिविल मैटर है लेकिन उसके खिलाफ आपराधिक मामला बनाया गया है। इस चिट्ठी में माल्या ने कहा है कि कहा कि वो इस सबसे थक चुका है। विजय माल्या ने कहा है कि सीबीआई और ईडी उसपर आपराधिक चार्ज लगा रहे हैं जो कि उसके खिलाफ एजेंडा है। कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन राजनैतिक व्यवधान होगा तो फिर कुछ नहीं कर पाउंगा।












Click it and Unblock the Notifications