किंगफिशर की एयर हॉस्टेस रही पिंकी लालवानी से शादी करेंगे विजय माल्या!

Recommended Video

    Vijay Mallya to marry long time girlfriend Pinky Lalwani in London | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माल्या और लालवानी हाल ही में मार्च के मध्य में अपनी सालगिरह का जश्न मनाते हुए देखे गए। दोनों साल 2011 में पहली बार मिले थे जब माल्या ने पिंकी को एयर हॉस्टेस को नौकरी की पेशकश की थी। मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गए मल्या, किंगफिशर एयरलाइंस के लिए भारत में करीब 9,000 करोड़ रुपये के लोन और कुछ अन्य मामलों के लिए आरोपी हैं। बता दें कि उनकी पहली पत्नी समीरा समीरा तैयबजी और दूसरी पत्नी (जिससे वे अभी भी कानूनी तौर पर विवाहित हैं) रेखा माल्या हैं। उनके पिछले विवाह से तीन बच्चे हैं, जो बेटा सिद्धार्थ और दो बेटियां, लियाना और तान्या हैं।

    तब पिंकी भी थीं मौजूद

    तब पिंकी भी थीं मौजूद

    गौरतलब है कि जब पिछले साल माल्या जेट एयरवेज की फ्लाइड से लंदन भागे थे तो उनके साथ गर्लफ्रेंड पिंकी भी मौजूद थी। अंग्रेजी वेबसाइट merinews के मुताबिक माल्या जिस महिला के साथ विदेश गये थे वो माल्या के सुख-दुख की साथी पिंकी लालवानी थीं। साल 2011 से ही पिंकी लालवानी माल्या के साथ नजर आती रही है। पार्टी से लेकर विदेश टूर हर जगह वो माल्या के साथ नजर आती रही हैय़। कई बार तो वो पार्टियों में गेस्ट को होस्ट करती भी नजर आ चुकी हैं।

    इससे पहले भी आ चुकी हैं शादी की खबरें

    इससे पहले भी आ चुकी हैं शादी की खबरें

    पिंकी लालवानी माल्या की एयरलाइंस किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट थी। इसी के दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और माल्या, लालवानी की खूबसूरती का कायल हो गए। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे काफी करीबी दोस्ती में बदलने लगी। इससे पहले भी कई बार माल्या और पिंकी की शादी की खबरें आ चुकी हैं।

    एक ब्लॉग में दावा किया गया था कि...

    एक ब्लॉग में दावा किया गया था कि...

    इससे पहले जब शादी की खबरें आई थीं तो एक ब्लॉग में दावा किया गया था कि पिंकी लालवानी और विजय माल्या ने शादी नहीं की है बल्कि वो लिव-इन रिलेशन में रहते हैं। पिंकी हमेशा माल्या के साथ रहती हैं। दोनों के संबंधों को लेकर बहुत ज्यादा खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पिंकी न केवल माल्या के करीब है बल्कि उनके बेटे सिदार्थ माल्या और उनकी मां के भी करीब है। पिंकी को माल्या के घर में परिवार के सदस्य के तौर पर देखा जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+