Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विजय माल्या के विमान के पुर्जे नीलाम, अमेरिकी कंपनी ने खरीदा

नई दिल्ली। विजय माल्या का प्राइवेट जेट एयरबस ए 319 (वीटी-वीजेएम) को नीलाम कर दिया गया है। इसे अमेरिकी कंपनी एविएशन मैनेजमेंट सेल्स ने खरीदा है। विमान के हिस्सों को पिछले कुछ हफ्तों से एयर इंडिया के हैंगर में अलग-अलग किया जा रहा है, जिससे कि विमान के हिस्सों को आसानी से अमेरिका भेजा जा सके। गौर करने वाली बात यह है कि जबसे किंगफिशर एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं बंद की है उसके बाद से सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के विमान को सीज कर दिया था।

kingfisher

अमेरिकी कंपनी एएमएस ने नीलामी प्रक्रिया में विमान को 34 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह नीलामी पिछले वर्ष जून माह में हुई थी। प्रशासनिक दिक्कतों की वजह से विमान को अमेरिकी कंपनी अपने कब्जे में नहीं ले सकी थी। बता दें कि इससे पहले इस विमान की नीलामी तीन बार विफल हो गई थी और इसे खरीदा नहीं जा सका था। नीलामी की शर्तों के अनुसार विमान को एयरपोर्ट से 60 दिन के भीतर हटाना होगा। 13 फरवरी को विमान को लीमा एप्रोन द्वारा एयर इंडिया के हैंगर में खींचकर खड़ा कर दिया गया।

एयर इंडिया के क्षेत्रीय डायरेक्टर मुकेश भाटिया ने बताया कि एयरक्राफ्ट को उड़ने के लिए तैयार नहीं किया जा सकता। इस विमान को हमारे वर्कशॉप अलग-अलग कर रहे हैं। विमान को अलग करने की प्रक्रिया चल रही है और इसमे कुछ और दिन लगेगा। सूत्रों की मानें तो एएमएस ने एयर इंडिया से अपील की थी कि वह विमान के हिस्सों को अलग करके उसे उनके पास भेज दे। आपको बता दें कि विमान को दिसंबर 2013 में सर्विस टैक्स विभाग ने सीज कर दिया था। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बॉबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि सर्विस टैक्स विभाग द्वारा सीज किए जाने के बाद इसकी नीलामी आवश्यक हो गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+