मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में विजय माल्‍या के लिए तैयार है बैरक

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि अगर 63 वर्षीय बिजनेस विजय माल्‍या को वापस ले आया जाता है तो फिर ट्रायल में तेजी आ सकेगी। इसके साथ ही ईडी ने भी यह भी कहा है कि मुंबई की ऑर्थर रोड जेल जहां पर माल्‍या को रखा जाएगा, वहां का बैरक भी पूरी तरह से तैयार है। ईडी के मुताबिक माल्‍या के प्रत्‍यर्पण से उनकी संपत्ति का सटीक ब्‍यौरा मिल सकेगा और साथ ही साथ फाइनेंशियल ट्रायल्‍स को भी पूरा किया जा सकेगा।

vijay-mallya

14 दिनों के अंदर कोर्ट में अपील कर सकते हैं माल्‍या

वित्‍तीय धोखाधड़ी के दोषी बिजनेसमैन विजय माल्‍या को यूके से भारत लाया जाएगा। माल्‍या कई करोड़ों का लोन लेकर ब्रिटेन चंपत हो गए थे। उन पर करीब 9,000 करोड़ रुपए का बैंकों का कर्ज है। ईडी ने उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। उनके प्रत्‍यर्पण के लिए यूके के गृह सचिव की ओर से सोमवार को मंजूरी दे दी गई थी। यह मंजूरी वेस्‍टमिन्‍स्‍टर कोर्ट में लंबे चले ट्रायल के बाद मिल सकी है। ईडी का कहना है कि अगर माल्‍या देश लाए जाते हैं तो उन्‍हें ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। माल्‍या को किस बैरक में रखा जाएगा, यह भी तय कर लिया गया है।

ईडी किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड (केएफए) के कर्ज की अदायगी और दूसरे कई बातों से जुड़ी अहम तथ्यों को ईडी माल्‍या के जरिए समाने लाना चाहती है। एक सीनियर ऑफिसर की ओर से कहा गया है कि ट्रायल पूरा हो जाएगा। इसके अलावा वित्‍तीय मामलों के दूसरे अपराधियों को भी इससे कड़ा सबक मिल सकेगा। वे देश छोड़ने से बचेंगे। माल्‍या के पास चार फरवरी के बाद से 14 दिनों का समय है और वह यूके के हाई कोर्ट में गृह मंत्रालय के फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। ईडी का कहना है कि अगर उनकी अपील मान ली जाती है तो फिर कोर्ट में इसके खिलाफ संगठन बहस करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+