विजय माल्या बैंकों का 100 फीसदी पैसा लौटाने को तैयार कहा, कृप्या अपना पैसा ले लीजिए
नई दिल्ली। बिजनेसमैन विजय माल्या जिनपर आरोप है कि वह भारत के तमाम बैंकों का करोड़ो रुपए लेकर फरार हो गए हैं और उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया है, उसने बैंकों का पैसा लौटाने की पेशकश की है। माल्या ने कहा कि वह बैंकों का 100 फीसदी पैसा वापस लौटाने के लिए तैयार है। ट्विटर पर ट्वीट के जरिए माल्या ने तमाम बैंकों को यह प्रस्ताव दिया है कि वह बैंकों का 100 फीसदी पैसा वापस लौटाने के लिए तैयार है। माल्या ने कहा कि मेरे उपर लग रहे आरोप निराधार हैं।

मीडिया और नेताओं पर निकाली भड़ास
माल्या ने ट्वीट करके कहा कि मीडिया और नेता हमेशा मेरे बारे में बात करते हैं कि मैं बैंको का पैसा लेकर भाग गया और भगोड़ा हूं, जबकि यह सब पूरी तरह से गलत है, आखिर मुझे अपनी बात रखने का पूरा मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं मैंने कर्नाटक हाई कोर्ट में बैंकों के बकाए को चुकाने का प्रस्ताव दो साल पहले 2016 में रखा था, आखिर उसपर कोई प्रस्ताव क्यों आगे नहीं आया। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अहम बात यह है कि मैं बैंकों का 100 फीसदी पैसा वापस लौटाने के लिए तैयार हूं। मैं बैंकों और सरकार से विनम्रता से निवेदन करता हूं कि वह इस पैसे को ले ले, लेकिन अगर मेरे प्रस्ताव को ठुकराया जा रहा है तो इसकी क्या वजह है।

क्यों डूबा पैसा
किंगफिशर एयरलायंस के बारे में माल्या ने कहा कि एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी की वजह से एयरलायंस वित्तीय मुश्किल से जूझ रही है। किंगफिशर एक जबरदस्त एयरलाइयंस थी। लेकिन कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल होने की वजह से एयरलायंस का नुकसान बढ़ता गया और बैंकों से लिया गया पैसा इसमे खर्च होता गया। लेकिन मैंने बैंको को उनका 100 फीसदी मूलधन वापस देने का प्रस्ताव दिया है, कृप्या इसे ले लीजिए।

भगोड़ा घोषित
गौरतलब है कि पिछले महीने यूके की हाई कोर्ट ने भारत के 13 बैंको को इस बात की अनुमति दी थी कि वह माल्या द्वारा बैंकों में दी गई कुछ जानकारी को माल्या के खिलाफ वर्ल्डवाइड फ्रीजिंग ऑर्डर के दौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि माल्या को भारत में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications