विजय माल्या के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी, कभी भी लाया जा सकता है भारत

नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बताया गया है कि विजय माल्या को कभी भी भारत लाया जा सकता है क्योंकि ब्रिटेन से उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उसे ब्रिटेन से मुंबई लाया जाएगा, जहां उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई मुकदमें चल रहे हैं। सीबीआई और ईडी ने उसके खिलाफ मुकदमें किए हैं। 2016 से लंदन में रह रहे माल्या की वापसी को लेकर हालांकि सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

vijay mallya extradition completed to be flown to mumbai any time

मई में यूके हाईकोर्ट ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाने की याचिका खारिज कर दी थी। इस फैसले के बाद माल्या के कानूनी रास्ते बंद हो गए। जिसके बाद भारत सरकार ने विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से हाल ही में कहा गया था कि सरकार ब्रिटेन के साथ इस मामले पर बात कर रही है।

बता दें कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप हैं। विजय माल्या साल 2016 की 2 मार्च को भारत छोड़कर विदेश भाग गया था। जिसके बाद वह ब्रिटेन में रह रहा है। 63 साल के विजय माल्या ने हाल ही में भारत सरकार को लोन चुकाने का प्रस्ताव भी दिया था। माल्या ने कुछ समय पहले ट्वीट कर लिखा था, कोविड-19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई। वे जितनी चाहे करेंसी छाप सकते हैं, लेकिन मेरे जैसे छोटा योगदान देने वाले जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 100 फीसदी बकाया लोन देने चाहता है उसे निरंतर उपेक्षित किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+