ब्रिटेन से हुई ये डील, ऐसे माल्या आएगा भारत!

भारत और ब्रिटेन के बीच एक डील हुई है जिस पर जुलाई में साइन किया जाएगा। इसी के तहत माल्या को भारत वापस लाया जा सकेगा।

नई दिल्ली। ब्रिटेन ने कहा है कि वो व्यवसायी विजय माल्या को भारत को प्रत्यर्पति कराने के लिए पूरी मदद करेगा।

गुरुवार को सरकारी सूत्रों ने इस आशय की जानकारी उपलब्ध कराई। दिल्ली में दोनों देशों के अधिकारियों ने माल्या के प्रत्यर्पण से जुड़े मसलों पर चर्चा की।

ब्रिटेन से हुई ये डील, ऐसे माल्या आएगा भारत!

ये है वो डील

ब्रिटेन ने भारत को ऐसे 10 मामलों में मदद करने की सहमित दी है। वहीं भारत ने भी ऐसे 11 भगोड़ों को ब्रिटेन के हवाले करने की बात कही है जो यहां हैं।

सूत्रों ने कहा कि भारत और ब्रिटेन सुरक्षा सहयोग और प्रत्यर्पण से जुड़ा एक एमओयू जुलाई में हस्ताक्षरित करेंगे।

वहीं बीते महीने 18 अप्रैल को अलग-अलग बैंकों से 9000 करोड़ से ज्‍यादा का कर्ज लेकर भारत से फरार चल रहे करोबारी विजय माल्‍या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया था।

2016 से फरार हैं माल्या

विजय माल्‍या को स्‍कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विजय माल्‍या को लंदन के विस्‍टमिंस्‍टर कोर्ट में पेश किया गया जहां थोड़ी ही देर में उन्‍हें जमानत भी मिल गई।

सीबीआई की एक टीम जल्द ही लंदन जा सकती है। विजय माल्‍या मार्च 2016 से भारत से फरार चल रहे हैं।

स्‍कॉटटलैंड यार्ड पुलिस ने कहा कि था माल्या को भारत सरकार के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है। माल्या को भारत-इंग्लैंड की बीच हुई संधि के तहत गिरफ्तार किया गया था।

बता दें के भारत सरकार विजय माल्‍या को भगोड़ा करार दे चुकी है। विजय माल्या पिछले साल 2 मार्च को देश छोड़कर लंदन भाग गए हैं। इन्फोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ईडी) और सीबीआई को लंबे समय से माल्या की तलाश में है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+