Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भगोड़े विजय माल्या के दो खटारा हेलीकॉप्टर की लगी बोली, जानिए किसने और कितने में खरीदे?

Recommended Video

    Modi Government के Auction में बिके Vijay Mallya के 2 Helicopters | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या से बकाया कर्ज की वसूली के लिए उसके दो हेलिकॉप्टर की बुधवार को नीलामी हुई। दिल्ली की कंपनी चौधरी एविएशन ने 8.75 करोड़ रुपये में इन हेलीकॉप्टर को खरीदा। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरू में डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी-II) ने दोनों हेलीकॉप्टर के ई-ऑक्शन के जरिए नीलामी की। इसमें दिल्ली स्थित कंपनी चौधरी एविएशन ने सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए विजय माल्या के दोनों हेलीकॉप्टर खरीद लिए।

    दिल्ली की चौधरी एविएशन कंपनी ने खरीदे माल्या के हेलीकॉप्टर

    दिल्ली की चौधरी एविएशन कंपनी ने खरीदे माल्या के हेलीकॉप्टर

    चौधरी एविएशन कंपनी के डायरेक्टर सत्येन्द्र सहरावत ने बताया कि हमारा कंपनी ने माल्या के दोनों निजी हेलीकॉप्टर के लिए 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। एक हेलीकॉप्टर के लिए हमें 4.37 करोड़ रुपये और दोनों के लिए 8.75 करोड़ खर्च करने पड़े। उन्होंने बताया कि 5 सीटों वाले दोनों एयरबस यूरोकॉप्टर B155 10 साल पुराने हैं। वे अच्छे दोहरे इंजन के साथ एक सेवा योग्य स्थिति में हैं और वर्तमान में मुंबई के जुहू हवाई अड्डे पर पार्क किए गए हैं।

    बेंगुलुरू में हुई नीलामी

    बेंगुलुरू में हुई नीलामी

    विजय माल्या के हेलीकॉप्टर नीलामी में तीन फर्मों ने हिस्सा लिया, 2008 के इन हेलीकॉप्टर मॉडल के लिए न्यूनतम बोली का मूल्य 1.75 करोड़ रुपये रखा गया, ये हेलीकॉप्टर आखिरी बार 2013 में उड़ाए गए थे। चौधरी एविएशन कंपनी के डायरेक्टर सत्येन्द्र सहरावत ने कहा, "हम चार्टर्ड सेवा समेत व्यावसायिक गतिविधि के लिए इन हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल करना चाहते हैं।"

    8.75 करोड़ रुपये में खरीदा दोनों हेलीकॉप्टर

    8.75 करोड़ रुपये में खरीदा दोनों हेलीकॉप्टर

    तीन साल पुरानी ये फर्म राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्राउंड ऑपरेशंस और अस्पतालों को एयर एम्बुलेंस सेवा भी मुहैया कराती है। बता दें कि ऋण वसूली प्राधिकरण ने ई-ऑक्शन के जरिए विजय माल्या के इन हेलीकॉप्टर्स की नीलामी की। माल्या पर 17 बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसे नहीं चुका पाने की वजह से वह विदेश भाग गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+