नज़रिया: बीजेपी को अयोध्या मसला सुलझाने की क्या जल्दी पड़ी है?

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक सुझाव क्या दे दिया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में खलबली मच गई.

जी हां, सुप्रीम कोर्ट की यह कहने की देर थी कि अयोध्या मामले को बातचीत के ज़रिए सुलझाने के भी प्रयास होने चाहिए. बस तब से लोगों में एक होड़-सी लग गई है कि इस काम में कौन पहल करता है.

इस दौड़ में हिंदुओं के प्रतिनिधित्व का बीड़ा उठाकर 'आर्ट ऑफ लिविंग' के गुरु श्री श्री रविशंकर सबसे आगे निकल पड़े. इससे पहले की कोई और इस पर प्रतिक्रिया देता बीजेपी की ओर से इस बात का स्वागत होने लगा.

श्री श्री बिन बुलाए क्यों जा रहे हैं अयोध्या?

'अयोध्या में मंदिर बने, मस्जिद कहीं और बने'

शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड

अब कमी थी तो मुसलमानों की तरफ़ से पहल की तो वो भी कुछ समय बाद ही पूरी हो गई. इस कमी को उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने पूरा किया.

रिज़वी साहब की पृष्ठभूमि भी बड़ी दिलचस्प है. वैसे तो उनको समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान का करीबी माना जाता था. लेकिन एक दौर ऐसा आया जब उनके ख़िलाफ़ जाने-माने शिया गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने आरोपों का पुलिंदा खोलकर रख दिया और सीबीआई जांच की मांग कर डाली.

इसके बाद आज़म ख़ान बतौर वक़्फ़ मंत्री इस मांग को पूरा करने पर मजबूर हो गए.

अयोध्या: 'अपराधों के फ़ैसले के बिना समझौता कैसे?'

'अयोध्या विवाद: नाउम्मीद थे हाशिम अंसारी'

सुप्रीम कोर्ट
SAJJAD HUSSAIN/AFP/GETTY IMAGES
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट

अब सीबीआई जांच से बचने के लिए आज की तारीख़ में बीजेपी के साथ अच्छे संबंध बनाना ज़रूरी हो गया है. तो रिज़वी साहब के योगी आदित्यनाथ सरकार में विराजमान इकलौते मुसलमान (शिया) मंत्री मोहसिन रज़ा के साथ व्यक्तिगत संबंध काम आ गए.

आनन-फ़ानन में रिज़वी साहब ने अयोध्या प्रकरण सुलटवाने का बयान दे डाला. वो इस हद तक चले गए कि उन्होंने मंदिर बनवाने का ज़िम्मा भी ले लिया.

बीजेपी वाले किसी शख़्स के अंदाज़ में रिज़वी साहब बोलने लगे, "मंदिर वहीं बनाएंगे जहां रामलला विराजमान हैं."

इस माहौल में वो शायद ये भूल गए कि उनका रोल वैसा ही था जैसे कि 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.'

'अयोध्या विवाद पर कोर्ट में हर दिन हो सुनवाई'

क्या अयोध्या विवाद का कोई हल मुमकिन है?

बाबरी मस्जिद
AFP/Getty Images
बाबरी मस्जिद

बाबरी मस्जिद

न रिज़वी साहब का और न ही उनके शिया वक़्फ़ बोर्ड का सुप्रीम कोर्ट में चल रहे क़ानूनी विवाद से कोई लेना-देना है. हाईकोर्ट द्वारा सितंबर 2010 में दिए गए फ़ैसले में भी शिया वक़्फ़ बोर्ड का दूर-दूर तक कोई ज़िक्र नहीं है.

बस रिज़वी साहब ने एक रट लगा ली कि बाबरी मस्जिद एक शिया मस्जिद थी क्योंकि उसका निर्माण बाबर के नुमाइंदे मीर बाक़ी ने करवाया था जो एक शिया थे. इसी आधार पर उन्होंने बाबरी मस्जिद पर शिया वक़्फ़ बोर्ड का अधिकार मान लिया और सौदा करने की पहल भी कर डाली.

रिज़वी साहब को एक और झटका तब लगा जब ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने ये साफ़-साफ़ कह दिया कि वो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के साथ ही चलेंगे.

मांस बिक्री विवाद पर अयोध्या है मिसाल

अयोध्या पर मोदी सरकार के रुख़ के मायने क्या हैं?

श्री श्री रवि शंकर
Mark Wessels/AFP/GettyImages
श्री श्री रवि शंकर

श्री श्री रविशंकर

और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का स्पष्ट मत रहा है कि इस पेचीदा मसले का हल केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही हो सकता है न कि आपसी बातचीत से.

वैसे तो किसी भी पेचीदा मसले का हल बातचीत के ज़रिए निकले तो उससे समझदारी माना जाता है. लेकिन यहां तो सबसे बड़ी मुश्किल ये हो गयी है कि दोनों तरफ़ से वो लोग पहल करने पर आमाद हैं जिनका चल रहे क़ानूनी विवाद से कोसों दूर तक कोई सरोकार नहीं है.

जिस प्रकार से शिया वक़्फ़ बोर्ड अपने आपको स्वयं बाबरी मस्जिद का प्रतिनिधि बता रहा है वैसे ही श्री श्री रविशंकर भी अपने आप को हिंदुओं का प्रतिनिधि समझ बैठे हैं. उनकी पहल का विरोध केवल विश्व हिंदू परिषद ही नहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी कर रहे हैं.

वो जिन पर चलेगा बाबरी केस में मुकदमा

अयोध्या विवाद से जुड़ी 23 फा़इलें ग़ायब

अयोध्या विवाद
NITIN SHRIVASTAVA/BBC
अयोध्या विवाद

राम मंदिर का निर्माण

ये बात दीगर है कि श्री श्री अयोध्या पहुंचकर केस में शामिल अधिकतर पार्टियों के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर रहे हैं. उन्हें हिंदू-मुसलमान दोनों पार्टियों का समर्थन मिलता है या नहीं यह तो समय ही बताएगा.

फिलहाल तरह-तरह के जो प्रस्ताव सामने आये हैं उनका एक ही रास्ता दिख रहा है. एक भव्य राम मंदिर का निर्माण वहीं पर हो जहां 2 दिसंबर 1992 से एक 'अस्थाई' मंदिर बना हुआ है (मस्जिद गिराए जाने के बाद से). जहां तक मस्जिद का सवाल है, उसे कहीं और बना दिया जाए.

ज़ाहिर है कि ऐसे एकतरफ़ा 'समाधान' को समझौता नहीं माना जा सकता. ये तो वैसे ही जो जाएगा जैसे कि बीजेपी कह रही हो, 'चित भी मेरी, पट भी मेरी.'

'फ़ैसला हमारे ख़िलाफ़ गया तो जान भी ले लेंगे'

'दोनों पक्षों में राम मंदिर मुद्दा सुलझाने की समझ होती तो..'

अयोध्या विवाद
NITIN SHRIVASTAVA/BBC
अयोध्या विवाद

'काशी और मथुरा'

बीजेपी को ऐसे 'समझौते' की हड़बड़ी शायद इसलिए है कि अयोध्या मामले को गर्म रखकर उन्हें विभिन्न प्रदेशों में होने जा रहे चुनावों और यूपी में होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों में इससे कुछ फ़ायदा मिल सकता है.

दूसरा 'आउट ऑफ कोर्ट' समझौता हो जाने से 'काशी और मथुरा' जैसे मामलों में समझौते की उम्मीद दिख सकती है जो अभी ठंडे बस्ते में हैं.

शायद यह भी एक कारण है कि मुस्लिम समुदाय को सर्वोच्च न्यायालय के सुझाए हल पर ज़्यादा भरोसा और आस्था है.

(ये लेखक के निजी विचार हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+