सेल्फी के बहाने हुई छेड़छाड़ पर भड़कीं विद्या, बोलीं- पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं

कोलकाता एयरपोर्ट पर एक अंजान इंसान ने सेल्फी लेने के बहाने विद्या बालन को टच करने की कोशिश की।

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की धाकड़ अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन के साथ कोलकाता एयरपोर्ट पर जो हुआ वो बेहद ही शर्मनाक है।

अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक पिछले दिनों विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म 'बेगमजान' के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंची थीं, जहां एयरपोर्ट पर एक अंजान इंसान ने उनसे सेल्फी लेने की जिद की।

सेल्फी के बहाने छेड़छाड़

सेल्फी के बहाने छेड़छाड़

पहले तो विद्या ने मना कर दिया लेकिन उसके बाद वो इंसान काफी जिद करने लगा जिसके बाद विद्या ने हां बोल दिया लेकिन सेल्फी लेते वक्त उस शख्स ने विद्या के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की।

 सेल्फी के वक्त शख्श ने लगाया हाथ

सेल्फी के वक्त शख्श ने लगाया हाथ

जिसे विद्या ने मना किया, उस वक्त तो उस इंसान ने हाथ हटा लिया लेकिन सेल्फी क्लिक करवाने के बाद उस शख्स ने दोबारा विद्या के कंधे पर हाथ रख दिया। इस बार विद्या को काफी गुस्सा आ गया था और फिर उसने उसे जमकर सुनाया।

पब्लिक फिगर जरूर हूं लेकिन पब्लिक प्रापर्टी नहीं

पब्लिक फिगर जरूर हूं लेकिन पब्लिक प्रापर्टी नहीं

विद्या ने उस इंसान से कहा कि आप तमीज में रहिए, मैं पब्लिक फिगर जरूर हूं लेकिन 'पब्लिक प्रॉपर्टी' नहीं हूं जो आप अपनी मनमानी करेंगे।

फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज

बता दें कि विद्या की फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विद्या ने अब तक का सबसे बोल्ड अवतार निभाया है। 'बेगम जान' में विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दीन शान, रतिज कपूर, आशीश विद्यार्थी, इला अरुण और गौहर खान भी बेहद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह कहानी एक कोठे की...

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त की यह कहानी एक कोठे के बारे में है जो हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर के बीच में पड़ता है। विद्या बालन इस कोठे की मालकिन 'बेगम जान' की मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ और भी की लड़कियां रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+