'डर्टी पिक्चर’ फिल्म देखने के बाद विद्या बालन के पापा ने बजाई थी ताली, मम्‍मी ने क्‍या किया था किया खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस विद्या बालन अपने दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्‍होंने कई फिल्‍मों में अहम भूमिका निभाई है। साल 2011 में आई उनकी फिल्‍म 'द डर्टी पिक्‍चर' ने उन्‍हें एक अलग ही मुकाम दिया। इस फिल्‍म ने उनकी किस्‍मत बदल दी। इस फिल्‍म में उन्‍हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। हाल ही में विद्या बालन ने इस फिल्‍म को लेकर कई खुलासे किए। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म रिलीज को लेकर वो काफी डरी हुई थीं। वो यह सोचकर परेशान थीं कि फिल्म देखने के बाद उनके माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया होगी।

फिल्‍म देखकर पापा ने बजाई ताली और मम्‍मी ने...

फिल्‍म देखकर पापा ने बजाई ताली और मम्‍मी ने...

एक इंटरव्‍यू में विद्या बालन ने बताया कि उनके घरवालों ने उन्‍हें सपोर्ट किया। विद्या ने आगे कहा कि 'द डर्टी पिक्चर' की स्क्रीनिंग के दौरान मुझे यह चिंता थी कि मम्मी पापा क्या बोलेंगे लेकिन उनकी प्रतिक्रिया देखकर मैं हैरान रह गई थी। जब वो दोनों फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद बाहर आए तो पापा ताली बजा रहे थे और उसके बाद कहा कि, मैंने पूरी फिल्म में अपनी बेटी को कहीं नहीं देखा।"

फिल्‍म के दौरान लोग कहते थे तुम पागल हो गई हो

फिल्‍म के दौरान लोग कहते थे तुम पागल हो गई हो

विद्या बालन ने कहा कि द डर्टी पिक्चर निश्चित रूप से सफल नहीं थी और कई लोगों ने उन्हें ऐसा किरदार न करने की सलाह दी थी। अभिनेत्री ने कहा, 'द डर्टी पिक्चर के दौरान, लोग मुझे कहते के कि, 'क्या तुम पागल हो? यह तुम्हारे करियर का अंत होगा।' जब मुझे एहसास हुआ कि मुझे केवल आवाज सुननी है।' इसके अलावा विद्या बालन ने अपने फिल्मी करियर को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।

9 साल हो चुकी है विद्या की शादी, फैंस को नहीं मिली है प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

9 साल हो चुकी है विद्या की शादी, फैंस को नहीं मिली है प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बने और बाद में यही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने 14 दिसंबर, 2012 को शादी की थी। गौरतलब है कि विद्या की शादी को 9 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की कोई खबर सामने नहीं आई है। फैंस इस बात को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं कि कब विद्या उन्हें प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+