विद्या बोलीं- जब कोई मोटी कहता है तो मुंह पर आती है ये गाली
मुंबई। कई हिट फिल्मों में कम कर चुकी अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया है कि उनके वजन पर कमेंट करने वालों को अक्सर उन्हें गाली देने का मन होता है। उन्होंने कहा, जब कोई कहता है कि वो बहुत मोटी हो गई हैं और उन्हें कसरत करनी चाहिए तो मुझे लगता है कि उसे कहूं कि तुम भाड़ में जाओ। आखिर उसे कैसे पता कि मैंने कसरत नहीं की है। अगर तुम्हें सामने वाले के बारे में ज्यादा पता नहीं है तो फिर सलाह देने का क्या मतलब है।

किसी के वजन पर कमेंट अच्छी बात नहीं
हाल ही में 40वां जन्मदिन मनाने वाली विद्या ने एक इंटरव्यू में अपने बारे में काफी बातें की हैं, अपने वजन को लेकर इस पर लोगों के कमेंट को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी है। विद्या ने कहा कि अक्सर ये सलाह मिल जाती है कि आपको वजन कम करना चाहिए लेकिन उन्हें सामने वाले की दिक्कत नहीं मालूम होती है। जब मैं छोटी थी तब से ही लोग वजन कम करने को कह दिया करते थे। बच्चा हो या बड़ा, किसी से भी ये कहना अच्छी बात नहीं है।

मुझे हार्मोनल समस्या
विद्या ने बताया कि मुझे बचपन से हॉर्मोनल प्रॉब्लम रही है, जिसके चलते मुझे इस समस्या से जूझना पड़ा है। अपने वजन पर कमेंट सुन सुनकर मैंने कम खाया तो कभी दिन रात जिम में मेहनत की। कुछ दिन के लिए हॉर्मोनल दिक्कतें खत्म हो जाती थीं लेकिन बहुत जल्द से दोबारा शुरू हो जाती थीं। ऐसे में वजन को लेकर मुझे बहुत दिक्कतें रहीं।

महिलाओं की सेक्स लाइफ पर बोलीं विद्या
विद्या बालन ने कहा कि 40 साल की उम्र पार करने के बाद महिलाओं की जिंदगी में काफी कुछ बदलता है। 40 साल की उम्र पार करने के बाद आप किसी भी चीज की परवाह नहीं करते हैं, जब आप चीजों की परवाह नहीं करते हैं तो आप जिंदगी का सबसे अधिक मजा लेते हैं। महिलाएं तो 40 के बाद ज्यादा हॉट हो जाती हैं। 40 की उम्र के बाद महिलाएं केयर फ्री हो जाती हैं। ऐसे में वह सेक्स को ज्यादा एंजॉय करती हैं।

गणितज्ञ शकुंतला की बायोपिक में दिखेंगी विद्या बालन
विद्या आखिरी बार फिल्म तुम्हारी सुल्लु में नजर आई थी। विद्या आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और एक्टर एन.टी.रामा.राव की बायोपिक एनटीआर कथानायाकुडु में भी नजर आई थी। इस साल विद्या बालन अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं। विद्या बालन प्रसिद्ध गणितज्ञ शकुंतला की आने वाली बायोपिक में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी।

बीते महीने मनाया है 40वां बर्थडे
विद्या बालन ने एक जनवरी को अपना 40वां बर्थडे मनाया है। विद्या ने साल 2005 में फिल्म परिणीता से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में लोलिता के किरदार के लिए उन्हें खूब तारीफें मिली थीं। 2011 में आई फिल्म डर्टी पिक्चर में विद्या बालन को जमकर वाहवाही मिली थी। इसके अलावा विद्या ने लगे रहो मुन्नाभाई, तुम्हारी सुल्लू और बेगम जान जैसी फिल्मों में भी काम किया है। विद्या बालन फिल्मों में आने से टीवी शो हम पांच में काम कर चुकी हैं। विद्या ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है।
-
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
Dhurandhar 2 को रिलीज से पहले लगा बड़ा झटका, पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल, जानें क्या हुआ फिल्म के साथ -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड -
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है', क्यों भड़के 'निरहुआ'? नोरा फतेही के गाने ने खड़ा किया नया विवाद












Click it and Unblock the Notifications