Assembly Elections 2024: चार राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? ECI ने जारी किया शेड्यूल
Assembly Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुना के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर भी शड्यूल जारी कर दिया है। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। ईसीआई की ओर जारी शड्यूल के मुताबिक तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने हैं, जबकि ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी।

बता दें कि सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटें हैं। प्रदेश में प्रेम सिंह तमांग की सरकार है। साल 2019 को हुए विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 15 सीटें मिली थी। वहीं पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं। यहां विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव भी हैं।
वहीं अरुणाचल में इससे पहले 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी को साल 2019 में 41 सीटें मिली थी। जबकि जेडीयू को 7 सीटें, एनपीईपी को 5 सीटें, कांग्रेस को 4 सीटें जबकि निर्दलीय को 2 सीटें मिली थी। जबकि ओडिशा में विधानसभी की 147 सीटें हैं। राज्य में बीजू जनता दल की सरकार है।
आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं, जिन पर चुनाव होने हैं। प्रदेश में साल 2019 को हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 151 सीटें सीटें जीती थीं। जबकि, टीडीपी को 23, जेएनपी को 1 को सीट मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications