VIDEO: मौत के कुएं में जब स्‍टंट गर्ल की 'मौत' पर बन आई

नई दिल्‍ली। मौत का कुआं, इस खेल को अगर सच में मौत का खेल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मुंबई से सटे कल्‍याण में ऐसा ही हुआ। यहां मौत के कुएं में स्‍टंट करते समय एक लड़की को कार ने ठोकर मार दी। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका चल रहा है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। हादसा उस वक्‍त हुआ जब लड़की स्‍टंट दिखाने के लिए कुएं में उतर रही थी। लड़की की पहचान शिवांगी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार को दुर्गाडी इलाके में हुई। नवरात्र के मौके पर यहां बड़े मेले का अयोजन किया जाता है। लोगों के मनोरंजन के लिए मौत का कुआं भी चल रहा था। इसी मौत के कुएं में स्टंट करना एक लेडी स्टंटबाज को भारी पड़ गया है। कुएं में उतरते समय शिवांगी का पैर फिसल गया और वो कुएं के रेलिंग से लटक गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब शिवानी कुएं में लटकी उस समय दो कार और एक बाइक सवार स्टंट कर रहे थे।

पहले तो एक बाइकर शिवानी के पास आता है। लेकिन बाइक सवार किसी तरह शिवानी के बगल से गाड़ी को निकाल लेता है लेकिन बाइक के पीछे आ रही कार ने शिवानी को ठोकर मार देती है। ठोकर लगने के बावजूद शिवानी कुछ समय तक कुएं के रेलिंग पर ही लटकी रहती है और बाद में नीचे गिर जाती है। उन्हें पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां शिवानी की हालात गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+