Video:पादरी ने आर्शीवाद देने के लिए हाथ उठाया तो बच्‍ची ने की ये मासूम हरकत,देखें

Video:पादरी ने बच्‍ची को आर्शीवाद देने के लिए हाथ उठाया तो बच्‍ची ने की ये मासूम हरकत,देखें

बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर एक छोटी सी मासूम बच्‍ची का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखने हर किसी के चेहरे पर भीनी सी मुस्‍कान बिखर जा रही है। दरअसल, ये वीडियो एक चर्च का है जिसमें पादरी के सामने एक मासूम बच्‍ची और उसकी मां हैं। पादरी के आर्शीवाद देने पर ये भोली सी बच्‍ची कुछ ऐसा करती हैं कि चर्च के पादरी भी बड़ी मुश्किल से अपनी हंसी रोक पाते हैं।

पादरी के आर्शीवाद देने पर बच्‍ची ने की ये मासूम हरकत

पादरी के आर्शीवाद देने पर बच्‍ची ने की ये मासूम हरकत

इस वीडियो में एक छोटी लड़की को एक सफेद पोशाक में दिखाई दे रही है और पादरी के पास जाते समय अपनी माँ के साथ वह खड़ी है और मुंह पर मास्‍क पहले हुए है। मां और बेटी चर्च में प्रार्थना के बाद पादरी के सामने खड़ी होती है तो पादरी जब आर्शीवाद के लिए अपना हाथ उठाते हैं वैसे तुरंत ये मासूम बच्‍ची उनके हाथ पर उचक कर हाई फाइव करती है।

बच्‍ची की मासूमियत पर पादरी ने किया ये रिसपान्‍स

बच्‍ची की मासूमियत पर पादरी ने किया ये रिसपान्‍स

प्‍यारी सी बच्ची की इस मासूमियत पर पादरी को भी इस वीडियो में अपनी हँसी को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वह उसे आशीर्वाद देना जारी रखता है, बच्‍ची के ऐसा करते ही उसकी माँ छोटी लड़की के हाथ खींचती है।

अब तक दो मिलियन से अधिक बार देखा गया है

इस वायरल हो रहे वीडियो क्लिप को अब तक दो मिलियन से अधिक बार देखा गया है।ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है कुछ यूजर्स अपनी खुशी जाहिर करते हुए बच्‍ची की इस मासूम हरकत को क्‍यूट बता रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स पादरी के चर्च में मास्‍क न पहनने पर सवाल उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+