Video: 'हमारे गुरु जी ने कई बेटियों की शादी कराई, उन पर लगाए गए आरोप गलत'

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को सजा दिए जाने बाद हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई अन्य राज्यों में कानून की धज्जियां उड़ीं। इसका सबसे ज्यादा असर पंचकूला में पड़ा, जहां डेराप्रमुख के 1 लाख से ज्यादा समर्थक मौजूद थे। इन सबके बीच फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियों ने राम रहीम को अपना पिता बताते हुए कहा है कि अब अगर उन पर उंगली उठी तो बर्दाश्त नहीं करेंगी। 1मिनट 46 सेकेंड के इस वीडियो में लड़कियों ने कहा है कि राम रहीम पर 15 साल से आरोप लगाए जा रहे हैं।

 गुरु जी ने कई बेटियों की शादी कराई, उन पर लगाए गए आरोप गलत'

वीडियो में कई लड़कियां आईं और अपनी बात रखी। एक लड़की ने कहा कि हम यहां के शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज के स्टूडेंट हैं और हम यहां बचपन से 15 सालों से हॉस्टल में रह रहें हैं। दूसरी लड़की ने हमारे लिए हमारे गुरूजी, मां भी है, बाप भी हैं। जो बात हमें हमारे मां बाप नहीं सिखा सके वो हमें गुरूजी ने सिखाई है। इसके बाद एक और लड़की आई और उसने भी अपनी बात रखी। उसने कहा कि हमारे गुरूजी ने किन्नरों की तीसरे जेंडर का दर्जा कराया। वेश्याओं की शादी कराई, फिर भी उन पर ऐसे आरोप गलत हैं।

यहां देखें वीडियो

गौरतलब है कि राम रहीम के रेप केस मे CBI अदालत की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद बहुतहंगामा हुआ। इस हंगामें में 31 समर्थकों की मौत हो गई। इसके साथ ही करोड़ों की निजी और सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+