गुरदासपुर डिप्‍टी कमिश्‍नर के साथ पंजाब MLA के बदतमीजी का VIDEO वायरल, कहा- ऑफिस तुम्‍हारे बाप का है क्‍या?

Recommended Video

    Ludhiana MLA Simarjit Singh Bains ने अधिकारी को हड़काया, FIR दर्ज |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। पंजाब के लुधियाना से लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसकी शिकायत बटाला एसडीएम बीआर सिंह ने की थी। बता दें कि सिमरजीत सिंह बैंस और गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल के बीच मौखिक विवाद हुआ था। विधायक बैंस और डिप्टी कमिश्नर की बहस का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बता दें कि 6 सितंबर को सिमरजीत सिंह बैंस गुरदासपुर के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के पीड़ितों का हाल जानने गए थे।

    गुरदासपुर डिप्‍टी कमिश्‍नर के साथ पंजाब MLA के बदतमीजी का VIDEO वायरल, कहा- ऑफिस तुम्‍हारे बाप का है क्‍या?

    इस दौरान एक परिवार ने उन्हें बताया कि हादसे में मारे गए उनके सदस्‍य की लाश की पहचान नहीं हो पा रही है और स्थानीय प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। जिसके बाद सिमरजीत सिंह बैंस परिवार के लोगों और अपने साथियों के साथ स्थानीय एसएमओ के ऑफिस में बैठे डिप्‍टी कमिश्‍नर विपुल उज्वल के पास पहुंच गए। जब डीसी ने उन्हें कहा आप कुछ लोगों को अंदर ऑफिस में रखिए और बाकी लोगों को बाहर भेज दीजिए और अपनी बात रखिए | तभी सिमरजीत सिंह बैंस ने डीसी गुरदासपुर से बदतमीजी करते हुए कहा - ऑफिस तुम्हारे बाप का है क्या ?

    इसके बाद डीसी और सिमरजीत सिंह बैंस में काफी नोकझोंक हुई। अब इस मामले में सरकारी अफसर के साथ बदतमीजी करने के आरोप को सही मानते हुए पंजाब सरकार ने FIR दर्ज की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+