ट्यूबवेल के बोरिंग से शख्स ने कुछ ऐसे निकाली बकरी, वीडियो हो रहा वायरल
VIDEO: ट्यूबवेल के बोरिंग से शख्स ने कुछ ऐसे निकाली बकरी, वीडियो हो रहा वायरल
नई दिल्ली। हाल ही में थाइलैंड में एक फुटबॉल कोच और छह बच्चों को एक गुफा से बचाने का मामला सुर्खियों में रहा, एक तरफ जहां इसमें फौज के काम की तारीफ हुई तो वहीं इसके लिए कई तरह की तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया। एक वीडियो कर्नाटक से सामने आया है, जहां बहुत ही दिलेरी से एक सख्स ट्यूबवेल के बोरिंग में गिरी बकरी के बच्चे को निकाला है।

इस शख्स ने अपने पैर यहां खड़े दूसरे लोगों को पकड़ाए और खुद सिर की तरफ से सीधे गड्ढे में चला गया, और करीब पांच फुट तक गहरे जाकर बकरी को पकड़ लाया। ट्विटर पर ये वीडियो मोहनदास मेनन ने शेयर किया है। इस पर लगातार लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications