बंदूक की नोंक पर तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूट, देखिए पूरी घटना का LIVE VIDEO
गुरदासपुर

बेखौफ बदमाशों की करतूत
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला गुरदासपुर के बथवाला गांव का है। जहां मौजूद सिंगला सर्विस स्टेशन पर तीन बदमाश बाइक से पहुंचते हैं। दो बदमाश एक बाइक पर होते हैं जबकि एक बदमाश दूसरी बाइक पर होता है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि तीनों बदमाशों ने कपड़े अपना मुंह बांध रखा है। ये सभी सर्विस स्टेशन पर पहुंचते ही वहां मौजूद कर्मचारी को पिस्टल दिखाकर अपने कब्जे में ले लेते हैं।

तीन बदमाशों ने की लूटपाट
इसके बाद बाइक सवार तीनों बदमाशों ने सिंगला सर्विस स्टेशन के कर्मचारी से लूटपाट शुरू करते हैं। दो बदमाश इस कर्मचारी को पकड़ लेते हैं उसके पास मौजूद पैसे और मोबाइल छीन लेते हैं। इस दौरान तीसरा बदमाश इस पूरी घटना को सामने खड़ा होकर देखता है। फिर ये तीनों ही बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज देखकर पता चलता है कि मामला 9 मई का है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी हो जाएगी। हालांकि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया ये बेहद सनसनीखेज जरूर है।












Click it and Unblock the Notifications