Video-केजरीवाल का एक और क्रांतिकारी वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का एक और वीडियो सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक टीवी पत्रकार से केजरीवाल की अनाधिकारिक बातचीत है।

केजरीवाल ने हाल ही में एक टीवी चैनल को साक्षात्कार दिया था जिसमें वो कई सवालों को जवाब देते हैं। लेकिन जिस तरह से यह वीडियो लीक हुआ है उसने एक बार फिर से केजरीवाल की मीडियाकर्मियों के साथ नजदीकी सामने आयी है।
इससे पहले भी केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनकी टीवी पत्रकार से बातचीत थी। उस साक्षात्कार में केजरीवाल यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि इस बात को थोड़ा बार-बार चला दीजिएग।
गौरतलब है कि इसी टीवी साक्षात्कार में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को ठुल्ला कहकर पुकारा था। जिसके बाद दो पुलिस कॉस्टेबल ने उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications