लालू के लाल तेजप्रताप ने धरा शिव का रूप, देवधर जाने से पहले की शंकर की पूजा, वीडियो वायरल

पटना। इस वक्त पूरे भारत पर शिव के प्रिय मास सावन का रंग चढ़ा हुआ है तो ऐसे में भला राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कैसे इस रंग से अछूते रहते, तो वो भी भोले बाबा के रंग में रंग गए हैं, जी हां, तेज प्रताप एक बार फिर से शिव अवतार के रूप में लोगों के सामने प्रकट हुए हैं और वो बाघ के छाल पहन कर, हाथ नें डमरू और त्रिशूल को लेकर आज सुबह देवघर के लिए रवाना हुए हैं। तेज प्रताप के शिव अवतार का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

समर्थकों के साथ देवघर रवाना

तेज़प्रताप यादव आज सुबह अपने घर से अपने कुछ क़रीबियों के साथ देवघर के लिए रवाना हुए हैं। वो वहां अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बाबा का जलाभिषेक करेंगे।

भोलेनाथ की आराधना

बाबाधाम के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने भगवान शिव के रूप में तैयार होकर पूजा-पाठ की और शंख बजाकर भोलेनाथ की आराधना की।

तेज प्रताप का शिव अवतार

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब तेज प्रताप का शिव अवतार इस तरह से लोगों के सामने आया है, पिछले साल भी तेज प्रताप भोले-भंडारी के रूप में लोगों के सामने प्रकट हुए थे। अपने शिव अवतार का वीडियो उन्होंने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था।

फिल्म 'रुद्र- द अवतार'

फिल्म 'रुद्र- द अवतार'

मालूम हो कि हाल ही में तेजप्रताप ने अपनी आने वाली फिल्म 'रुद्र- द अवतार' का पोस्टर भी रिलीज किया था। इतना ही नहीं उनकी शादी के दिन राबड़ी देवी के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने शिव अवतार का पोस्टर लगाया था, जिसमें उनकी पत्नी को पार्वती के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+