हाय गर्मी! तेजी से टूट रहा 'रिकॉर्ड', धूप में लोग बना रहे डोसा, VIDEO

नई दिल्ली: ग्लोबल वार्मिंग का असर काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिस वजह से हर साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही। गर्मी का कहर ऐसा है कि अब लोगों को ऑमलेट और डोसा बनाने के लिए गैस की जरूरत नहीं पड़ रही, वो धूप में ही इसे बना दे रहे हैं। इसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे। (वीडियो-नीचे)

स्कूटी पर बनाया डोसा

स्कूटी पर बनाया डोसा

दक्षिण भारत भी अपनी जबरदस्त गर्मी के लिए फेमस है। अब हैदराबाद में रहने वाले एक शख्स ने जो कारनामा किया उसको देख दुनिया हैरान है। उसने सबसे पहले अपनी स्कूटी को धूप में खड़ा किया। धूप इतनी तेज थी कि सीट का तापमान काफी बढ़ गया। इसके बाद उसने उस पर डोसे का पेस्ट डालकर उसे बनाना शुरू कर दिया। हैरानी की बात ये है कि डोसा बनने भी लगा।

डोसे की तरह लाल हुआ पेस्ट

डोसे की तरह लाल हुआ पेस्ट

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, शख्स पूरी तैयारी के साथ आता है। उसके हाथ में डोसा बनाने वाला पेस्ट रहता है। सीट गर्म होने के बाद उसने आराम से पेस्ट को स्कूटी पर डाल दिया। कुछ देर के लिए उसने उसे छोड़ दिया, फिर उसे पलटा। हैरानी की बात ये है कि सीट इतनी गर्म थी कि वो पेस्ट डोसे की तरह लाल हो गया था।

लोहे की बेंच पर बना ऑमलेट

लोहे की बेंच पर बना ऑमलेट

अभी कुछ दिनों पहले बिहार के गया से भी ऐसा वीडियो सामने आया था। वहां पर एक शख्स ने लोहे की बेंच को धूप में रखा। धूप इतनी तेज थी कि कुछ देर में बेंच पूरी तरह से गरम हो गई। इसके बाद उस शख्स ने अंडे तोड़े और बेंच की गर्मी से ऑमलेट बना दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

कुछ राज्यों में मिली राहत

कुछ राज्यों में मिली राहत

दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को मुंबई, कोंकण के ज्यादातर हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में पहुंच गया है। मुंबई में भी मानसून की आधिकारिक शुरुआत हो गई। मानसून की आहट के साथ ही मुंबई के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे तापमान गिर गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+