हिमेश के बाद अब रानू मंडल ने इस दिग्गज सिंगर के साथ रिकॉर्ड किया गाना, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल
नई दिल्ली। 'इक प्यार का नगमा है...' गाने से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली रानू मंडल की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने रियलिटी शो के बाद बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री की है। वो लगातार अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। हाल ही जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ गाया उनका गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज हुआ। ये गाना रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल हो गया। अभी ये गाना यू-ट्यूब चार्ट पर छाया ही है इसी बीच रानू मंडल को एक और मशहूर सिंगर के साथ गाने की रिकॉर्डिंग का मौका मिला है। ये संगीतकार और कोई नहीं बल्कि उदित नारायण हैं।

उदित नारायण के साथ रानू मंडल ने की सॉन्ग की रिकॉर्डिंग
मशहूर संगीतकार उदित नारायण के साथ इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल का नया गाना 'कह रहीं हैं नजदीकियां...' जल्द आने वाला है। इस गाने में रानू मंडल के साथ-साथ खुद हिमेश रेशमिया, उदित नारायण और सिंगर पायल देव ने भी आवाज दी है। ये गाना भी हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' से ही है। इस गाने की रिकॉर्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया VIDEO
खुद हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का टीजर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने में सिर्फ रानू मंडल और उदित नारायण की आवाज नहीं है, बल्कि हिमेश और पायल देव ने भी इसमें अपनी आवाज दी है। गाने के बोल इतने प्यारे हैं कि ये लोगों के दिलों को छू रहे हैं। हिमेश रेशमिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को महज कुछ घंटे में ही 85 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

हिमेश की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' का ही है ये नया गाना
रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' से बॉलीवुड में बतौर सिंगर डेब्यू कर लिया है। उनका पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज के साथ ही यू-ट्यूब में छाया हुआ है। इस गाने को मिल रही तारीफों के बीच उनके दो और गाने रिलीज होने को तैयार है। इसी बीच अब रानू के उदित नारायण के साथ गाए इस गाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

'कह रही नजदीकियां...' का VIDEO हुआ वायरल
यही नहीं अपनी आवाज से रातों रात सोशल मीडिया पर छा जाने वाली रानू मंडल की बायोपिक पर भी काम चल रहा है। उनकी जिंदगी के संघर्ष और मिली लोकप्रियता पर एक फिल्म की प्लानिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता हृषिकेश मंडल ने उन पर एक बायोपिक बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया। पत्रकार से फिल्ममेकर बने ऋषिकेश मंडल फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म में रानू मंडल की पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड फिल्मों वतक पहुंचने का पूरा सफर दिखाया जाएगा।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications