VIDEO: राहुल ने कर्मचारियों से हाथ मिलाकर दिया धन्यवाद, मुस्कुराते हुए यूं सौंपी बंगले की चाभी

सांसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्हों बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंप दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Rahul Gandhi Vacates Delhi Bungalow

मोदी मानहानि मामले में सांसद की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में तुगलक लेन स्थित अपने सरकारी बंगला की चाबी सौंप दी है।

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से हाथ मिलाकर धन्यवाद दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए चाबी सौंप दी। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है। कहा कि सच बोलने के लिए मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे भाई ने जो कहा है, सच कहा है। वे सच बोलने की कीमत चुकाई है। लेकिन हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

बता दें कि सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। जिसके बाद उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के बाद लोकसभा सांसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्हें सांसद सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+