Video: कर्नाटक में भीड़ से सफाईकर्मी को प्रियंका गांधी ने निकाला, प्रचार गाड़ी में अपने बगल में किया खड़ा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने मंगलवार को एक सफाई कर्मचारी को अपनी प्रचार गाड़ी में लाकर अपने साथ खड़ा किया।

priyanka gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं के अलावा राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव प्रचार की बागडोर संभाल रखी है। तपती धूप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही है।

एक दिन पहले जहां राहुल गांधी ने जहां रैली में भाषण के दौरान अजान की आवाज सुनते ही अपना भाषण रोक कर तालियां बटोरी थी वहीं इसके एक दिन बाद अब उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी ने चुनाव के लिए आयोजित रोड शो में एक सफाई कर्मचारी महिला को सम्‍मान देकर लोगों को दिल जीत लिया।

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी अचानक अपने चुनाव प्रचार अभियान वाहन से नीचे उतरती और भीड़ के बीच में घुस गईं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने भीड़ के अंदर से एक सफाई कर्मचारी महिला रानी का हाथ पकड़ लिया और उन्‍हें कर्नाटक के चिंतामणि में प्रचार के लिए अपने वाहन में ऊपर साथ ले आई।

सार्वजनिक रूप से जनता का अभिवादन स्‍वीकार करने के बाद प्रियंका गांधी के इस व्‍यवहार को देखकर वहां जुटे कांग्रेस नेता और समर्थक जहां तालियां बजाने लगे वहीं प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर गाड़ी की ओर जाती हुई सफाई कर्मचारी रानी खुशी से फूली नहीं समा रही थीं।

वहीं प्रियंका गांधी जब भीड़ में महिला को साथ लाने के लिए घुसी तो उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी इस दौरान बड़ी मुश्किल से भीड़ से उन्‍हें सुरक्षित बचाते नजर आए।

यहां जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा कर्नाटक में 3.5 साल सरकार चलाई लेकिन न तो वे अपना चेहरा दिखा पा रहे हैं और न ही वे आपके सामने बोल पा रहे हैं। यहां बदलाव जरूर आएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा मैं पीएम, मंत्रियों और भाजपा के नेताओं को चुनौती देती हूं कि वे किसी भी राज्य में कम से कम एक चुनाव लोगों के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर लड़ें जहां वे अतीत के बारे में बात नहीं करते हैं या लोगों को आपस में नहीं लड़ाते हैं। लोगों की समस्याएं महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी हैं।

Karnataka Election 2023: 'मोदी ही नहीं...', राहुल गांधी ने अब क्‍यों बोला ऐसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+