Video: पीएम मोदी सदन में लेने जा रहे थे शपथ...हाथ उठाकर ये क्या दिखाने लगे राहुल गांधी!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी के शपथ लेने से ठीक पहले सदन में एक अलग दृश्य देखे को मिला। पीएम के विपक्ष पर संविधान की गरिमा बनाए रखने के अपील के बाद जवाब में आईएनडीआईए ब्लॉक के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। दरअसल, 24 जून को 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू होते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उल्टे संविधान का पालन को लेकर कटाक्ष किया।
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष सत्ता पक्ष पर हावी होने की कोशिश करता दिखा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान की एक प्रति दिखाई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय और द्रमुक के टीआर बालू जैसे अन्य नेताओं ने भी संविधन की एक- एक प्रति हाथ में ले रखी थी।
इंडी ब्लॉक के नेता सदन में उस जगह पर एकत्र हुए जहां, गांधी की प्रतिमा लगी थी। हाथ में संविधान की प्रतियां लिए हुए विपक्षी दलों के नेता 'संविधान जिंदाबाद'', 'हम संविधान बचाएंगे' और 'हमारे लोकतंत्र को बचाएं' जैसे नारे लगा रहे थे।
INDIA गठबंधन जान की बाजी लगाकर संविधान की रक्षा करेगा. pic.twitter.com/bmBwsM6TOe
— Congress (@INCIndia) June 24, 2024
सदन में पीएम मोदी संविधान की प्रतियां दिखाए जाने को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा संविधान पर 'हमला' नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने कहा, "...प्रधानमंत्री और अमित शाह संविधान पर जो हमला कर रहे हैं वह हमें स्वीकार्य नहीं है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसलिए, हमने शपथ लेते समय संविधान को धारण किया... हमारा संदेश गया है, कोई भी शक्ति भारत के संविधान को छू नहीं सकती है।"
सदन में पीएम मोदी के संबोधन के बाद भी विपक्षी सांसदों अपने हाथ में एक छोटी लाल किताब लिए दिख रहे थे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम विपक्ष सांसदों के हाथों में ये लाल किताब थी।
यह वही लाल किताब है जिसको लेकर राहुल गांधी लगातार कहते रहे हैं कि उनकी पार्टी और इंडिया गठबंधन इस संविधान को मरते दम तक नहीं बदलने देगी। वह अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ये किताब लेकर चलते थे। राहुल गांधी ने इसकी हजारों की संख्या में प्रतियां छपवाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications