Video:वो स्टिंग जिसने खोलकर रख दिया था राम रहीम का कच्चा चिट्ठा
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा हो चुकी है लेकिन पर हत्याओं के मामले में भी दर्ज है। कुछ सालों पहले एक स्टिंग ऑपरेशन से पता चला था कि गुरमीत राम रहीम ने ही पीड़िता के भाई की हत्या करवाई थी। हालांकि, गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद यह स्टिंग ऑपरेशन एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

10 साल पहले किया था स्टिंग ऑपरेशन
गुरमीत राम रहीम पर एक पत्रकार और यौन उत्पीड़न मामले की पीड़िता के भाई की हत्या करने का आरोप है। आज से 10 साल पहले तहलका और इंडिया टीवी ने मिलकर बाबा पर एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस स्टिंग ऑपरेशन में बाबा के ड्राइवर खट्टा सिंह ने स्वीकारा था कि पीड़िता के भाई की हत्या डेरा प्रमुख के बाबा ने ही करवाई थी।

बाबा ने गवाह मिटाने के लिए रंजीत की करवाई थी हत्या
खट्टा सिंह ने कहा कि पीड़िता का भाई बाबा से नाराज हो गया क्योंकि पीड़िता ने अपने भाई को अपने यौन शोषण के बारे में सब कुछ बता दिया था। खट्टा सिंह के अनुसार, पीड़िता का भाई कई दिनों तक डेरा में नहीं आ रहा था। इसलिए बाबा को शक हुआ कि शायद उसके भाई को पता चल गया है और उसके पास सबूत भी हो सकते हैं। खट्टा सिंह के अनुसार, गुरमीत राम रहीम ने रंजीत को हत्या करवा दी ताकि गवाह को मिटाया जा सके।

कोर्ट में खट्टा सिंह गवाह से मुकर गया था
अपने भाई के कहने पर पीड़िता ने हाईकोर्ट को एक पत्र लिखा था जिसके बाद सीबीआई ने ड्राइवर खट्टा सिंह के गवाह के आधार पर गुरमीत राम रहीम पर बलात्कार का केस दर्ज किया। हालांकि कोर्ट में खट्टा सिंह गवाह से मुकर गया था।
स्टिंग ऑपरेशन इंडिया टीवी पर हुआ था प्रसारित
इस स्टिंग ऑपरेशन को इंडिया टीवी के पत्रकार रजत शर्मा ने इस शो को होस्ट करते हुए, प्राइम टाइम में दिखाया था। इस शो का नाम ‘बाबा और बलात्कार' रखा गया था। पहले तो इंडिया टीवी की वेबसाइट पर यह स्टिंग ऑपरेशन नहीं दिखा लेकिन शुक्रवार के बाद जब बाबा चौतरफा घिर गए तब एक बार फिर इस चैनल की वेबसाइट पर यह वीडियो देखा गया। हालांकि इस स्टिंग ऑपरेशन का कुछ हिस्सा यू ट्यूब पर भी पड़ा है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications