Viral Video: मिजोरम से सीखो 'हिन्दुस्तान', जाम के बाद भी बिना होर्न और ओवर टेक के निकलीं बाइक-कारें
आइजोल शहर के ट्रैफिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक और कार अपनी-अपनी लेन में चल रही है। बिना हॉर्न बजाए या ओवरटेक किए सब आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
Mizoram Aizawl Traffic Video Viral: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े-बड़े शहरों में सड़कों पर निकलने का मतलब है ट्रैफिक जाम में फंसना। हर किसी को अपनी जगह जल्दी पहुंचने की लगी रहती है। ऐसे में ओवर टेक करना या फिर छोटी की जगह से अपनी वाहन को निकालने के चक्कर में जाम लगना आम बात है, लेकिन इस सब के बीच मिजोरम की राजधानी आइजोल से ट्रैफिक की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जहां जाम के दौरान भी बिना रुके ट्रैफिक चलता हुआ दिखाई दे रहा है।

मिजोरम के आइजोल का ट्रैफिक देखिए...
ट्रैवल ब्लॉगर एलिजाबेथ (travel blogger Elizabeth) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मिजोरम के आइजोल की सड़क दिखाई दे रही है। वीडियो में जैसे-जैसे क्लिप आगे बढ़ती है, कारों और बाइकों को समान तरीके से आसानी से आगे बढ़ते हुआ देखा जा सकता है। यह वीडियो देश के बड़े शहरों के ट्रैफिक जाम से सबसे अलग है।

बड़े शहरों से अलग मिजोरम की राजधानी
क्योंकि बेंगलुरु, दिल्ली या किसी भी मेट्रो सिटी के लोगों के लिए ट्रैफिक में फंसे रहना कैसा होता है, यह सभी लोग अच्छे से जानते हैं। ऑफिस, स्कूल या फिर किसी भी जगह से आने-जाने के दौरान ट्रैफिक जाम में फंस जाना काफी आम बात है, लेकिन इस देश का एक शहर ऐसा भी है, जो इस समस्या के बीच बहुत ही सुंदर तस्वीर साझा करता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपनी-अपनी लेन में चल रहे वाहन
इंस्टा पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार और बाइक्स अलग-अलग लेन में हैं और धीरे-धीरे बिना ट्रैफिक जाम के आगे बढ़ रही है। किसी को भी दूसरे वाहन को ओवर टेक करने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'आइजोल में, हर कोई अपनी बारी के लिए जीरो हॉर्न के साथ शांति से इंतजार करता है। हर भारतीय शहरों में कुछ अपनाने के लिए??

यूजर्स भी देखकर हैरान
इस वीडियो को 269 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। यूजर्स एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को काफी अच्छा महसूस हुआ है। यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि इस तरह के जाम से बचने के लिए सभी शहरों को एक समान ट्रैफिक मॉडल के साथ आना चाहिए।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications