Video: खौलते तेल में हाथ डालकर ऐसे फ्राइड चिकन निकाल लेता है यह शख्स जैसे तेल नहीं ठंडा पानी हो
खौलते तेल में हाथ डालकर फ्राइड चिकन बाहर निकालते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, 7 नवंबर। भारत अपने खान-पान और संस्कृति के लिए जाना जाता है। भारत के अलग-2 राज्यों में सड़क किनारे आपको ऐसे कई ठेले मिल जाएंगे, जिनका भोजने पकाने का दिलचस्प तरीका देखकर ही ग्राहक उनका भोजन खाने को मजबूर हो जाते हैं। एक ऐसे की चिकन बेचने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

खौलते तेल में नंगे हाथ डालकर चिकन निकालता शख्स
इस वायरल वीडियो में एक चिकन बेचने वाला चिकन फ्राई कर रहा है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है सभी चिकन फ्राई करते हैं। दोस्तों वीडियो को और देखने पर पता चलता है कि विक्रेत खौलते गर्म तेल में नंगे हाथ डालकर फ्राइड चिकन को बाहर निकाल लेता है। जहां गर्म तेल की एक बूंद आदमी को बुरी तरह जलाने के लिए काफी होती है, वहीं यह सख्श अपने दोनों हाथ गर्म तेल में डालकर चिकन निकाल लेता है, जोकि अपने आप में अद्भुत है। ऐसा करते वक्त उसे कोई परेशानी नहीं होती।

इसी खूबी के कारण जमकर हो रही बिक्री
शख्स ने बताया कि उसकी इसी खूबी के कारण ग्राहक उसकी दुकान पर खिंचे चले आते हैं। खौलते तेल में हाथ डालकर फ्राइड चिकन को बाहर निकालना उसका रोज का काम है।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को फूड ब्लॉगिंग पेज 'nonvegfoodie' द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ लोग उसकी इस कला को फिंगर फ्राई कह रहे हैं, वहीं कई लोग इस व्यक्ति को रियल टाइम आयरन मैन कह रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 55,000 लाइक्स आ चुके हैं, जबकि इस वीडियो को 1.8 मिलियन बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications