PM Modi Cutout: कश्मीरी शख्स पर चढ़ा 'मोदी' प्रेम, लाल चौक पर लगे कटआउट को बार-बार चूमा, Video Viral

Srinagar Lal Chowk PM Modi Cutout Video Viral: देश से लेकर विदेशों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीवानगी किस कदर है, ये तो आपको उनके रोड शो या फिर उनकी सभाओं से पता लग ही जाता है। विदेश में भी जब पीएम मोदी जाते हैं तो लोगों का हुजूम उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ता है।

ऐसे ही एक मोदी समर्थक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स पीएम मोदी के कटआउट को बार-बार चूमता हुआ नजर आ रहा है।

PM Modi Cutout

दरअसल, मौका था 21 दिसंबर को फेरन दिवस का, जिसे जम्मू-कश्मीर के लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। जो कश्मीर में सर्दियों के सबसे ठंडे फेज चिल्लई कलां की शुरुआत का प्रतीक है। अपनी भाषा, संस्कृति, पोषाक और क्षेत्र के संरक्षण के लिए कश्मीरी पंडितों का ये खास उत्सव होता है।

Recommended Video

      PM Modi Cutout: कश्मीरी शख्स पर चढ़ा 'मोदी' प्रेम, लाल चौक पर लगे कटआउट को बार-बार चूमा

      ऐसे में इस खास दिन एक कश्मीरी शख्स ने श्रीनगर के घंटाघर स्थित पीएम मोदी के कटकाउट को पहले फेरन पहनाया और फिर बार-बार प्यार और दुलार करता हुआ नजर आया। अब 'मोदी' प्रेम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

      वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पहले एक शख्स आता है और पीएम मोदी के कटआउट को अपने हाथों से साफ करता है और फिर उसे फेरन पहनाता है। फेरन दिवस के खास मौके पर श्रीनगर में इस कश्मीरी व्यक्ति ने घंटाघर के सामने लगे कटआउट को प्यार किया।

      अंतर्राष्ट्रीय फेरन दिवस

      यह दिन पारंपरिक कश्मीरी परिधान फेरन के सांस्कृतिक महत्व का सम्मान करने के लिए समर्पित है, जो क्षेत्र की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। फेरन, पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा पहना जाने वाला एक लंबा लबादा, न केवल एक फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि कठोर सर्दियों के दौरान गर्मी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया एक व्यावहारिक पोशाक भी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+