जयमाला डालने से पहले किसी ने फोड़ दिया पटाखा, डर के मारे स्टेज पर दूल्हे का हुआ ये हाल, Video Viral
शादी में पॉपर्स ने स्टेज का सारा मजा किरकिरा कर दिया। किसी ने जयमाला के दौरान पटाखा बजा दिया, जिसके बाद दूल्हा डर के दुबक गया, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शादी ब्याह में जब तक आतिशाबाजी- पटाखा ना चले, समझो शादी अधूरी-अधूरी सी लगती है। आज कल खास मौके पर सेलिब्रेशन के लिए कई तरह से पटाखे आ रहे हैं, जिनसे धमाकेदार आवाज निकलती हैं। ऐसा ही एक पटाखा उस वक्त बवाल की वजह बन गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हा दुल्हन को माला पहना रहा था और अचानक से किसी ने पटाखा चला दिया। इस बाद जो हुआ, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

स्टेज पर जयमाला का वीडियो वायरल
शादियों की सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी वीडियो सामने ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। शादियों में जितना जरूरी डांस, खाना और सजावट होती है, उतने ही जरूरी अब पटाखे भी होते जा रहे हैं। धमाकों और आतिशबाजी के बिना मानों शादी अधूरी सी लगती है। कई तरह से साउंड वाले पटाखे आते हैं, जिनका शादी वाले स्टेज पर बजाया जाता है। जिन्हें पॉपर्स कहते हैं, जिसमें से चमकीले कागज धमाके के साथ निकलते हैं।

पटाखे से डरा दूल्हा, दुल्हन की नहीं रुकी हंसी
लेकिन अब एक शादी में पॉपर्स ने स्टेज का सारा मजा किरकिरा कर दिया। दरअसल, जैसे ही किसी ने जयमाला के दौरान इसे बजाया, वैसे ही डर के मारे दूल्हा दुबक गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की जबरदस्त हंसी फूट पड़ी। सोशल मीडिया पर अब दूल्हे के पटाखे से डरने का यह वीडियो खूब वायरल हो चुका है। इस वीडियो को 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

मामला शांत होने के बाद हुई जयमाला
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म को पूरा करने ही वाले थे कि भीड़ में किसी ने पटाखा चला दिया, जिसके धमाके की आवाज इतनी तेज था कि दूल्हा बुरी तरीके से डर गया। दूल्हे को देखकर वहां मौजूद लोग हंसने को मजबूर हो गए। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसके जमकर मजे ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications