Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dhirendra Shashtri को फ्लाइंग किस देती लड़की का वीडियो वायरल, बाबा का रिएक्शन हो रहा ट्रोल, VIDEO

Dhirendra Shashtri: लड़की के फ्लाइंग किस करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री के शर्माने का क्षण भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस दौरान लड़की ने कई बार बाबा की सुंदरता की भी जमकर तारीफ की।

Dhirendra Shashtri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shashtri) को फ्लाइंग किस (Flying Kiss) देते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में छत्तीसगढ़ पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर एक लड़की चढ़ गई। उसने हजारों की भीड़ के सामने धीरेंद्र शास्त्री को फ्लाइंग किस दे डाली।

वायरल वीडियो में दिव्या दरबार के दौरान एक लड़की धीरेंद्र शास्त्री से बात करने के दौरान 'फ्लाइंग किस' देती हुई नजर आ रही है। लड़की के ' फ्लाइंग किस' के बाद धीरेंद्र शास्त्री का जवाब भी सामने आया है।

Dhirendra Shastri girl gave flying kiss

दरअसल, छत्तीसगढ़ के दिव्य दरबार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अपना पर्चा निकलवाने एक लड़की पहुंची हुई थी। बातचीत के दौरान माइक पर वह धीरेंद्र शास्त्री से कहती है, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। आप मुझे बड़े अच्छे लगते हो। इतने सुंदर कैस दिखते हो?

जवाब में धीरेंद्र शास्त्री अपना सिर पीटते हुए कहते हैं, सुंदरता के चक्कर में हम इतने ट्रोल हो रहे हैं। आए दिन हमारी शादियां हो रही हैं, इसलिए बहन जी आजकल हमने श्रृंगार करना ही बंद कर दिया है।

दरअसल धीरेंद्र शास्त्री कथावाचन करने के लिए देश में कई जगहों पर जाते रहते हैं। कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्या दरबार में आए अपने भक्तों से बातचीत भी करते हैं। बात करने के लिए एक-एक करके लोगों को बुलाया जाता है।

इसी क्रम एक लड़की भी धीरेंद्र शास्त्री के पास स्टेट पर पहुंची और धीरेंद्र शास्त्री को 'फ्लाइंग किस' कर दिया। फ्लाइंग किस करने के बाद बाबा का जवाब भी सामने आया। बाबा का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। लड़की के फ्लाइंग किस करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री के शर्माने का क्षण भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस दौरान लड़की ने कई बार बाबा बागेश्वर की सुंदरता की तारीफ की।

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश के मशहूर कथावाचकों में से एक हैं। वो अपने विवादित और कई बार मजेदार बातों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयानों की वीडियो क्लिप भी सामने आती रहती है। उनकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोगों द्वारा काफी शेयर किया जाता है। कई बार बाबा को उनके बयानों की वजह से आलोचना का सामना भी करना पड़ता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+