अब कॉमेडी शो छोड़कर ये काम करेंगे कपिल शर्मा, Video शेयर कर खुद दी जानकारी
नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी कला से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हर हफ्ते उनका कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' टेलीविजन पर आता है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल स्टेज पर बैठकर गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'कुछ नया जल्द ही आने वाला है'
अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ नया जल्द ही आने वाला है। जुड़े रहें।' कपिल शर्मा के इस कैप्शन को देखकर ऐसा लगा रहा है कि वह अपने फैंस के लिए कोई सरप्राइज लाने वाले हैं। लेकिन वह सरप्राइज कॉमेडी से जुड़ा न होकर संगीत से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं मिली है। कपिल शर्मा अपने फैंस को क्या तोहफा देने वाले हैं, ये अभी बताना मुश्किल है।
दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं कपिल
इससे पहले भी कपिल शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कपिल शर्मा को टेलीविजन स्टार ऑफ डिकेड के लिए गोल्ड अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' में वह खूब धमाल मचा रहे हैं। कभी पुलिस वाले के अवतार में तो कभी नवजोत सिंह सिद्धू बनकर वह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

भारती भी आईं शो में
उनके शो पर बीते हफ्ते कॉमेडियन भारती सिंह भी आई थीं। जिनसे कपिल शर्मा ने पूछा कि होस्टिंग करना आसान है या डांस करना। इसपर भारती ने उन्हें कमाल का जवाब देते हुए कहा था कि यहां बैठकर सवाल करना सबसे ज्यादा आसान है। भारती की ये बातें सुनकर फिर कपिल शर्मा चुप हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications