शादी से पहले लाल जोड़े में दुल्हन का वर्कआउट वीडियो वायरल, यूजर बोले- दूल्हे राजा संभलकर
नई दिल्ली, 23 नवंबर: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन क्या कुछ नहीं करते हैं। शादी से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट के लिए दूल्हा और दुल्हन अच्छी खासी तैयारियां करते हैं। ऐसे में शादी का सीजन शुरू होते ही, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें अपने प्री-वेडिंग शूट के लिए दुल्हन जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो जिसने भी देखा है वो बिना रिएक्शन दिए बगैर नहीं रहा। आप भी देखिए जिम में दुल्हन के प्री-वेडिंग शूट के इस वीडियो को...

नहीं देखा होगा ऐसा प्री-वेडिंग शूट!
अब तक आपने प्री-वेडिंग शूट के लिए पानी के किनारे, पहाड़ों पर या फिर किसी पार्क में नए कपल को हाथों में हाथ डाले वीडियो शूट कराते देखा होगा, लेकिन यहां दुल्हन के हाथ में अपने होने वाले पति का हाथ नहीं बल्कि डंबल और रॉड थी। जी हां, जिसने भी इस वीडियो को देखा है वो दुल्हन के इस अंदाज को देखकर काफी हैरान हैं।

शादी के जोड़े में दुल्हन ने की एक्सरसाइज
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन जिम के अंदर शादी के जोड़े में सजी-धजी जिम के सामान के साथ फोटोशूट करवा रही है। कैमरा मैन उनके हर एंगल को अपनी वीडियो में कैद कर रहा है। शादी का जोड़ा पहने युवती डंबल और जिम में रखे दूसरे सामान के वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में दुल्हन अल्टर्नेट डम्बल कर्ल फिर ट्राइसेप्स की एक्सरसाइज कर रही हैं।

27 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
27 सेकंड के इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन उन्होंने लिखा- प्री-वेडिंग फोटोशूट... आज राज खुला हिम्मत का...। इस वीडियो को खबर लिखने तक अब तक 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 594 लाइक मिल चुके है। इधर, यूजर्स भी इस वीडियो पर काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

आप भी देखिए जिम में दुल्हन का ये वीडियो
एक तरफ जहां जिम में दुल्हन के प्री-वेडिंग शूट को देखकर यूजर्स हैरान नजर आ रहे तो दूसरी तरफ लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। एक यूजर्स ने लिखा कि दूल्हे राजा संभलकर तो दूसरे ने लिखा- इनका पति सही में हिम्मतवाला कहलाएगा। ऐसे में किसी और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शादी जंग है, तैयारी अच्छी होनी चाहिए। आप भी देखिए जिम में दुल्हन के प्री-वेडिंग शूट का वायरल वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications