केरल के छात्र को CAA पर धमकाते हुए ABVP सदस्यों का वीडियो वायरल, पूछा- सपोर्ट में हो या नहीं?

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर राजधानी समेत देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के शाहदरा के जिला संयोजक जितेन्द्र चौधरी अपने साथियों के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले केरल के एक छात्र को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जितेन्द्र छात्र से पूछते हैं, तुम सीएए का सपोर्ट करते हो या नहीं?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें की वायरल हो रहे वीडियो को स्वतंत्र पत्रकार नेहा दीक्षित ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें एबीवीपी के जिला संयोजन नागरिकता संशोधन एक्ट के नाम पर एक छात्र को धमकी और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। 1.27 मीनट के इस वीडियो में एबीवीपी शाहदरा के जिला संयोजक जितेन्द्र चौधरी केरल के एक छात्र को परेशान कर रहे हैं। चौधरी उससे पूछते हैं कि क्या वह सीएए का सपोर्ट करता है या नहीं? तुम इसके समर्थन में हो या विरोध में? जवाब में छात्र कहता है कि वह इस कानून को समर्थन नहीं देता है। इसके बाद जितेन्द्र चौधरी का एक अन्य साथी कहता है कि यह छात्र सीएए को सपोर्ट नहीं करता, इसे यहां से ले जाओ।

एबीवीपी के राज्य कार्यकारी ने छात्र को मारी लात

वहीं 10 सेकेंड के एक अन्य वीडियो में एबीवीपी के राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य भरत शर्मा एक छात्र को लात मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भरत शर्मा की काफी आलोचना हो रही है। इस वीडियो में नागरिकता संशोधन कानून पर राजनीतिक विज्ञान के एमए के छात्र प्रोटेस्ट कर रहे थे तभी भरत शर्मा आते हैं और सामाजिक विज्ञान की फैकल्टी के सामने खड़े एक छात्र को जोर से लात मारते हैं। वीडियो वायरल बात भरत शर्मा ने इस बात को खुद कबूल किया कि वीडियो में वही हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरा वीडियो नहीं है जो वायरल हो रहा है, दरअसल वह छात्राओं के साथ वह बदतमीजी कर रहा था जिसके बाद उन्होंने उसे लात मारी थी।

एक और वीडियो हुआ वायरल

एक और वीडियो में कला फैकल्टी में एक छात्र को दिखाया गया है, जिसमें डीयू छात्र संघ के अध्यक्ष अक्षत दहिया शामिल हैं। वायरल हो रहे वीडियो में वह छात्र का आई-कार्ड मांगते हैं, जब वह मना करता है तो वह उसके बाल खींचते हैं और उसे थप्पड़ मारते हैं। उन्होंने कहा कि पहले 4-5 सेकंड में आप देखेंगे कि मैं लोगों से उस पर वार न करने के लिए कह रहा हूं। वह विरोध से भाग रहा था इसलिए मैं उसे पकड़ने गया था। मैं उसे पुलिस को सौंपना चाहता था।

यह भी पढे़ं: CAA Protest: 3 हजार लोगों को दिया नोटिस, आपत्तिजनक पर्चे बांटने वाले 3 लोगों समेत 62 गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+